Breaking
11 Nov 2026, Wed

भोपाल के बड़ा तालाब का जल स्तर इस साल बेहतर, पांच महीने में कम हुआ सिर्फ इतना पानी

भोपाल
शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में बीते पांच महीने में सिर्फ 4 फीट ही पानी कम हुआ है। ऐसे में तालाब में अब भी एक साल का पेयजल उपलब्ध है। इसके पीछे मई महीने में आंधी-वर्षा चलने और भीषण गर्मी नहीं पड़ना एक बड़ा कारण है, जिसका फायदा तालाब को मिला है।

पिछले सालों की बात करें तो इन दिनों में करीब 6 से 7 फीट तक पानी कम हो जाता था। नगर निगम जलकार्य विभाग के सहायक यंत्री अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि बड़ा तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, जिससे नियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल

जानकारी के अनुसार, बड़ा तालाब का कुल जलस्तर 1666.80 फीट है, जो कि पिछले आठ महीने में 7 फीट कम होकर 1659.55 पर पहुंच गया है। पिछले साल हुई वर्षा के दौरान बड़ा तालाब पूरा भर गया था, जिससे भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ गए थे। एक अप्रैल की स्थिति में बड़ा तालाब में 1661.90 फीट पानी था।

ये भी पढ़ें :  गौमांस मामले में नगर निगम अध्यक्ष का कड़ा रुख, कहा- दोषी और उनका संरक्षण देने वाले नहीं बचेंगे

विशेषज्ञों की माने तो मई महीने में भोपाल में तेज गर्मी नहीं पड़ने के कारण पानी वाष्पीकृत नहीं हुआ। वहीं निगम की सख्ती के चलते पानी की चोरी के मामले भी सामने नहीं आए हैं। ऐसे में दो महीने में सिर्फ ढाई फीट ही पानी कम हुआ है।
 
20 प्रतिशत क्षेत्रों में होती है जलापूर्ति
बता दें कि बड़ा तालाब से हर दिन पुराने शहर, संत हिरदाराम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की तीन लाख से अधिक की आबादी को जलापूर्ति की जाती है। इस तरह शहर के 20 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में पानी पहुंचता है। बड़ा तालाब से प्रति दिन 25 एमजीडी (मिलियन गेलन पानी प्रतिदिन) की आपूर्ति की जाती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *