बालोतरा सहित आसपास के कई गांवों में बारिश

बालोतरा

तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया। बालोतरा शहर के अलावा जसोल, पचपदरा, हीरा की ढाणी, परेऊ, खोखसर, जाखड़ा और आस-पास के कई गांवों में बारिश हुई। जिले के मुख्य शहर और आसपास के गांवों में दिनभर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे। पिछले कई दिनों से चल रही तेज गर्मी से लोग थक चुके थे। लेकिन शाम को अचानक तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

ये भी पढ़ें :  दौसा हाईवे बना ‘किलर रोड’: सांसद ने खोला दर्दनाक आंकड़ों का राज, एक साल में 250 से ज्यादा मौतें

बारिश के बाद गांवों में किसानों के चेहरे खुश हो गए। खेतों में पानी आने से कई किसान खेतों की तरफ चले गए। बारिश और तेज हवा के कारण सुरक्षा के लिए गांवों और शहरों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि कोई दुर्घटना न हो। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक-दो दिन तक हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें :  रैवासा धाम में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान- राजस्थान से उठेगा हिंदू राष्ट्र का बिगुल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment