भिलाई नगर निगम के 15वें वित्त आयोग के करीब 12.88 करोड़ के पेवर ब्लॉक कार्यों में गड़बड़ी के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। भिलाई निगम की आयुक्त सुरुचि सिंह के निर्देश पर मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा ने बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
इसके तहत पेवर ब्लॉक में जिन अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी पर कार्य करवाया था उन सभी से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। जब तक सारे अभिमत आ नहीं जाएंगे, तब तक कार्रवाई करना मुश्किल है। आठ उप अभियंता, सहायक अभियंता और ठेकेदारों से अभिमत लेने के बाद अब कायर्पालन अभियंता स्तर के अधिकारियों से भी अभिमत के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। सामने आई 32 कार्यों की लिस्ट में कायर्पालन अभियंता के रूप में जिन अधिकारियों के नाम हैं। इनमें प्रमुख रूप से रवि सिन्हा वार्ड 03,04, 07 में 2.76 से 14.98 लाख तक के कार्य, अखिलेश चंद्राकर छावनी चौक से तिरंगा चौक (85.77 लाख) और तिरंगा चौक से हथखोज पुलिया (24.29 लाख), संजय बागड़े सेक्टर 04 मुख्य मार्ग (32.47 लाख), केके गुप्ता – वार्ड 33 और वार्ड 15 भगत सिंह चौक से हनुमान मंदिर सड़क तक, बीके वर्मा जोन 02 एकता चौक से जामुल थाना चौक (28.79 लाख), शारीरिक नगर साप्ताहिक बाजार, वार्ड 03 सुभाष चौक से जलेबी चौक (59.98 लाख) सहित 4 कार्य है।
निगम सूत्रों के अनुसार मुख्य अभियंता द्वारा इन सभी से पूछा गया है कि वेडिंग जोन और विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने के कार्यों का भौतिक सत्यापन में माप कम क्यों मिल रहा है। जांच समिति को 4 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com