Breaking
10 Nov 2026, Tue

पुरानी पेंशन का लाभ नहीं ले पाएंगे यूपी के 35,738 शिक्षक

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन (OPS) का इंतजार कर रहे शिक्षकों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। प्रदेश के 35,738 शिक्षकों को पुरानी पेंशन (OPS) का लाभ नहीं मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने विशिष्ट BTC बैच 2004 से नियुक्त 35,738 को पेंशन नहीं देने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें :  अखिलेश के समय आत्महत्या को मजबूर होते थे किसान, 86 लाख किसानों का योगी सरकार ने किया कर्जमाफ : कृषि मंत्री

पुरानी पेंशन का नहीं मिलेगा लाभ
बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि सरकार के 2008 की शिक्षक (तैनाती) नियमावली के तहत सेवा की गणना केवल नियुक्ति की तिथि से ही की जाएगी। प्रदेश सरकार के मुताबिक इस निर्णय से प्रभावित शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बंद रहेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *