Breaking
20 Nov 2026, Fri

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए

गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार दोपहर 3.24 बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय के लिए लोग डर के मारे घबराए हुए थे। यह घटना छुट्टी के दिन होने की वजह से अधिकतर लोग अपने घरों में थे और परिवार के साथ समय बिता रहे थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *