Breaking
24 Nov 2026, Tue

 

स्पोर्ट्स डेस्क, न्यूज राइटर, 11 जून, 2023

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में करारी शिकस्त दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 444 रनों का टारगेट दिया, जिसके जबाव में भारतीय टीम सिर्फ 234 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 209 रनों से गंवा दिया। मैच की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम रहे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दो प्लेयर्स ऐसे, जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी और मैच को टीम इंडिया से छीन लिया। हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों के बारे में बड़ी बात कही है।

ये भी पढ़ें :  Breaking : गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में NCB ऑफिस का किया उद्घाटन, CM विष्णुदेव समेत कई दिग्गज हो रहे हैं बैठक में शामिल

 

रोहित शर्मा ने दिया ये बयान 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने टॉस जीतकर अच्छी शुरुआत की थी। शुरुआत में बैटिंग करना आसान नहीं था। हमने पहले सेशन में अच्छी बॉलिंग की और लेकिन उसके बाद जिस तरह की गेंदबाजी की उसने हमें निराश किया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की तारीफ करनी होगी। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने अच्छा खेला। उनकी बल्लेबाजी से हम थोड़ा विचलित हो गए। हमें पता था कि वापसी करना मुश्किल होता है।

ये भी पढ़ें :  भारत सरकार के हाथ में टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे की चाबी, BCCI को मंजूरी का इंतजार

 

भारत ने लगातार खेले 2 WTC फाइनल 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम आखिर तक लड़े और हमने उन चार सालों में कड़ी मेहनत की। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल खेलना हमारे लिए एक अच्छी उपलब्धि है। आप उन चीजों का क्रेडिड नहीं ले सकते हैं, जो हमने पिछले दो सालों में हासिल किया है। यह खराब बात है कि हम आगे नहीं बढ़ सके और फाइनल नहीं जीत सके। मैं फैंस का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने हर रन और हर विकेट के लिए हमें चीयर किया।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर इतिहास रचने का मौका

 

इन प्लेयर्स ने किया दमदार प्रदर्शन 

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने 163 रन और स्मिथ ने 121 रन बनाए। इन प्लेयर्स की शतकीय पारियों की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में सिर्फ 296 रन ही बनाए थे। जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को 173 रनों की बढ़त मिल गई। फिर दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज बेअसर रहे और ऑस्ट्रेलिया ने 270 रनों पर अपनी पारी घोषित की।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *