राजस्थान में फिर बदला मौसम, बारिश और आंधी से प्रदेश में गर्मी से राहत

जयपुर

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज से 4 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दोपहर के बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चल सकते हैं।

मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी और तेज आंधी भी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मई महीने में जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब कई शहरों में यह 40 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अजमेर में भामाशाह राठी परिवार ने बनवाया 2.64 करोड़ का संस्कृत स्कूल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया लोकार्पण

जयपुर संभाग में भी दर्ज हुई बारिश
शनिवार को जयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के तापमान में गिरावट बनी रहेगी और हीट वेव की स्थिति से भी आराम मिलेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के नीचे रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर गंगानगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 38.6, भीलवाड़ा 38.8, वनस्थली 39.6,  अलवर में 39.5, जयपुर में 40.2, पिलानी में 40.7, सीकर 38.5, कोटा में 42, बाड़मेर में 40.9, जैसलमेर में 42.7, जोधपुर में 40.2,  चूरू में 43.6, तथा बीकानेर में 42.5 व  फतेहपुर में 40.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें :  त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, MP-महाराष्ट्र यात्रियों के लिए सुविधा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment