अकोला में दर्दनाक सड़क हादसा! पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे गिरी, 3 लोगों की मौत

 

अकोला

महाराष्ट्र के अकोला जिले के वाडेगांव-बालापुर मार्ग पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार वाघाडी नाले के पुल से अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी.

मृतकों की पहचान कन्हैयासिंग ठाकूर (54), विशाल भानुदास सोलनकर (45) और सुनील शर्मा (45) के रूप में हुई है. वहीं आशीष कन्हैयासिंग ठाकूर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अकोला के शासकीय रुग्णालय में जारी है.

ये भी पढ़ें :  भारत-EU डील के बाद ट्रंप का बैकफुट, अमेरिका को अब रणनीति बदलनी पड़ेगी

पुल से नीचे गिरने के बाद चकनाचूर हुई कार

जानकारी के अनुसार ये सभी लोग पातूर से बालापुर की ओर जा रहे थे. कार (MH 30 AZ 7557) जैसे ही वाघाडी नाले के पुल पर पहुंची, वैसे ही चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीचे गिरने के बाद कार कई बार पलटी, जिससे वह चकनाचूर हो गई.

ये भी पढ़ें :  रफ्तार, स्टंट और मौत: रील शूट के दौरान ट्रेलर से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत

हादसे के तुरंत बाद मांडवा-कुपटा गांव के स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तत्काल बालापुर के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीन लोगों की मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही बालापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. दुर्घटना को लेकर बालापुर शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पुल पर उचित सुरक्षा व्यवस्था और संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें :  मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत बस में सवार होकर जम्मू की और रवाना हुए श्रद्धालु बस में लगी आग से बाल-बाल बचे

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment