Chhattisgarh : राज्यपाल के निर्देश पर राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 04 जुलाई, 2023

आज अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। राजभवन में उपयोग होने वाली किसी भी सामग्री के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले या जूट के थैले इस्तेमाल किए जाएं।

उन्होंने कहा कि आज विश्व के सामने प्लास्टिक से हो रहा प्रदूषण सबसे बड़ी चुनौती है। हम सबको सक्रिय रूप से इस इसका उपयोग कम करने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए हम सबको अपना माइंड सेट बदलना होगा और जब भी बाजार जाएं तो अपने साथ कपड़े का या जूट का थैला अवश्य ले जाएं। प्रकृति हम सबका संरक्षण करती है अतः प्रकृति को बचाए रखने के लिए छोटे-छोटे कदम आवश्यक हैं।

ये भी पढ़ें :  रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी समस्याएं चल रही हैं, वहां प्रधानमंत्री मोदी एक महत्वपूर्ण शांतिदूत बन सकते हैं: मार्क मोबियस

राज्यपाल ने प्रदेश वासियों सहित देशवासियों से अपील की है कि आज से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का प्रण लें और इस धरती को और बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। हरिचंदन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। राजभवन में उपयोग होने वाली किसी भी सामग्री के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले या जूट के थैले इस्तेमाल किए जाएं।

ये भी पढ़ें :  Raipur : 'हिंदू थे ईसा मसीह' रायपुर में जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि आज विश्व के सामने प्लास्टिक से हो रहा प्रदूषण सबसे बड़ी चुनौती है। हम सबको सक्रिय रूप से इस इसका उपयोग कम करने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए हम सबको अपना माइंड सेट बदलना होगा और जब भी बाजार जाएं तो अपने साथ कपड़े का या जूट का थैला अवश्य ले जाएं। प्रकृति हम सबका संरक्षण करती है अतः प्रकृति को बचाए रखने के लिए छोटे-छोटे कदम आवश्यक हैं।

ये भी पढ़ें :  हर छात्र बनेगा बच्चों के अधिकारों का प्रहरी - डॉ. वर्णिका शर्मा

राज्यपाल ने प्रदेश वासियों सहित देशवासियों से अपील की है कि आज से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का प्रण लें और इस धरती को और बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment