Breaking
28 Nov 2026, Sat

बर्खास्त 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन का आदेश जारी

रायपुर

बर्खास्त 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन के लिए समयोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. इन शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान पद पर समायोजन के लिए 17 से 26 जून तक एससीईआरटी परिसर शंकर नगर रायपुर में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा. काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विद्यालय के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

कुल 2621 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में सम्मिलित किया गया है. इन अभ्यर्थियों के समायोजन के लिए राज्य के 29 जिलों के स्कूलों में 2621 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं. काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. प्रथम पाली में 150 एवं द्वितीय पाली में 150 अर्थात रोज कुल 300 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी.

ये भी पढ़ें :  CG में भारी बारिश से स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश

काउंसिलिंग में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है. उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित रहे.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *