Breaking
23 Nov 2026, Mon

अहमदाबाद में प्लेन क्रेश होने के बाद इंदौर एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए कडे़ कदम

इंदौर
अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रेश होने के बाद पूरे देश के एयरपोर्ट और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का सख्त तरीके से जायजा लिया जा रहा है. मध्य प्रदेश के एयरपोर्ट और खासकर इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में विमानों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता और व्यापक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं. विमान से पक्षियों के टकराने की आशंका रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाने के साथ ही रनवे के आसपास से वन्यजीवों को रीलोकेट करने के निर्देश दिए गए हैं.

वन विभाग और नगर निगम को मिले दिशा-निर्देश

ये भी पढ़ें :  9 दशक बाद उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई, पुरातात्विक रहस्यों से उठेगा पर्दा

इंदौर में पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन और इंदौर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया. एयरपोर्ट प्रबंधन ने संभाग आयुक्त दीपक सिंह के समक्ष कुछ सवाल रखे. इसके बाद संभाग आयुक्त द्वारा वन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया. पंछियों के हवाई जहाज से टकराने के कारण होने वाले हादसे के संबंध में 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अवेयरनेस का काम किया जाए. इसके अलावा नगर निगम के अधिकारियों को बिजासन टेकरी के मेला क्षेत्र के सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए गए.

ये भी पढ़ें :  निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय अवधि में पूर्ण करें : मंत्री सिलावट

एयरपोर्ट के आसपास से वन्य जीवों को रिलोकेट करेंगे

संभाग आयुक्त ने दीपक सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा "एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में मिलने वाले सियार, जंगली बिल्ली जैसे वन्य जीवों के नियंत्रण हेतु विमानतल प्रबंधन की सहायता करें और इन जीवों को एयरपोर्ट से अन्य स्थानों पर रिलोकेट किया जाए." बता दें कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम द्वारा मानसून के पूर्व ही विमानतल क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई की गई है, जिसे समय-समय पर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें :  पुलिसकर्मियों को पहली बार ट्रांसजेंडर के बारे में अलग से पाठ पढ़ाया जाएगा

इंदौर एयरपोर्ट से कितनी फ्लाइट

गौरतलब है इंदौर एयरपोर्ट के आसपास घनी आबादी बस्ती है. वहीं आसपास के इलाकों में पेड़-पौधे और वन्यजीवों के आश्रय क्षेत्र भी हैं. इस कारण एयरपोर्ट प्रबंधन को इस विषय पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. एयरपोर्ट डायरेक्टर विपिन कांत सेठ का कहना है "इंदौर एयरपोर्ट से करीब 90 फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ होता है. सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है." 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *