Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह आज, सीएम बघेल, कुमारी शैलजा होंगी शामिल

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 12 जुलाई, 2023


रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह बुधवार को राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में होगा। सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  'मैं दादा बन गया, पोता हुआ है', छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने खुद दी खुशखबरी....

राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री : मोहन मरकाम

प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस प्रदेश में मौन सत्याग्रह करेगी। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं। वह भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक जरूर है, मगर अप्रत्याशित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। कांग्रेस को विश्वास है कि न्यायपालिका सत्य का साथ देगी। अहंकारी सत्ता को अंत में एक कड़ा जवाब मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देखा ईएमआर सिस्टम

वहीं, प्रदेश में पहली बार राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर बूथ में सत्याग्रह करेंगे। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में मौन सत्याग्रह को शामिल कर लिया गया है। हर बूथ में जिला स्तरीय पदाधिकारी, युवक कांग्रेस और एनएसयूआइ के जिला पदाधिकारी शामिल होंगे। मौन सत्याग्रह में शामिल होने के लिए कुमारी सैलजा आज रायपुर पहुंच रही हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment