Chhattisgarh : मुख्यमंत्री ने अरपा नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत पर गहरा दुख जताया, पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने दिए निर्देश 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 जुलाई, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल हैं व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Weather Alert : अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने  पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment