Breaking
25 Nov 2026, Wed

लव मैरिज की ज़िद कर रही शिवानी नाम की युवती को उसके अपने ही पिता ने उतार दिया मौत के घाट, अस्ठियां यमुना में बहाई

बागपत 
समाज में 'इज़्ज़त' के नाम पर हो रहे अपराधों की काली सच्चाई एक बार फिर सामने आई है। लव मैरिज की ज़िद कर रही शिवानी नाम की युवती को उसके अपने ही पिता ने मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद परिवार ने रातोंरात शव को जला डाला और अस्थियां यमुना नदी में प्रवाहित कर दीं, ताकि कोई सुराग न बचे।

रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले का है। जहां 21 वर्षीय शिवानी, जो अपने पड़ोसी अंकित से प्रेम करती थी और उससे शादी की ज़िद पर अड़ी थी, अपने ही परिवार की क्रूरता का शिकार हो गई। प्यार को ‘इज़्ज़त’ पर खतरा मान बैठे उसके अपनों ने मिलकर वो किया जिसे सुनकर दिल कांप उठे। गला दबाकर हत्या की, शव के पास घंटों बैठे रहे, फिर रातों-रात लाश को यमुना किनारे जलाकर अस्थियों को बहा दिया—ताकि दुनिया को खबर तक न हो।

ये भी पढ़ें :  बुलडोजर एक्शन से बदली दालमंडी की तस्वीर, 187 भवन हटे; काशी विश्वनाथ का रास्ता होगा 60 फीट चौड़ा

घटना की पूरी कहानी:
शिवानी और अंकित पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन जब यह बात परिवार को पता चली, तो उन्होंने शिवानी को घर में बंद कर दिया। अंकित के अनुसार, लड़की के घरवालों ने उसे समझाने की जगह मारपीट शुरू कर दी, लेकिन शिवानी अपने फैसले पर अडिग रही।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त, पारा लगातार गोते लगा रहा, राजगढ़, भोपाल और पंचमढ़ी में टूटे रिकॉर्ड

प्रेमी की सतर्कता से खुला राज
बुधवार सुबह जब अंकित ने शिवानी का फोन बंद पाया और उसे अनहोनी की आशंका हुई, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैसे ही जांच शुरू हुई, परत-दर-परत परिवार का काला सच सामने आता गया। पुलिस ने शिवानी के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई और फुफेरी बहन फरार हैं।

ये भी पढ़ें :  बिहान योजना का असर, महिलाएं बन रहीं उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त

पुलिस का बयान:
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह मामला ऑनर किलिंग का है। फरार आरोपी रवि और बहन की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। शव और अस्थियों को नष्ट करने का उद्देश्य सबूत मिटाना था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *