‘यदि आपके भीतर स्वाभिमान है, तो कांग्रेसियों को घर में घुसने मत दो, दरवाज़ा बंद कर दो..’ शराबबंदी के मामले में पूर्व IAS मिश्रा ने ग्रामीणों से की अपील, बजीं तालियां

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, धरसीवां/ रायपुर, 19 जुलाई, 2023

 

छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधानसभा के ग्राम सांकरा धनेली में स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ स्थानीय विधायक और राज्य सरकार के विरुद्घ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के कार्यालय का घेराव किया और राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

Photo : सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

घेराव कार्यक्रम से पूर्व आईएएस और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश शंकर मिश्रा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि आज ग्रामीण और राज्य के लोग सबसे ज्यादा किसी समस्या से प्रभावित हैं, तो शराब से प्रभावित हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार ने वादा करके शराबबंदी नहीं किया। जनता के साथ वादाखिलाफी की।

ये भी पढ़ें :  Breaking : महिलायें खोलेंगी 'शराब' के विरुद्ध मोर्चा, शराबबंदी पर आज मांढर में महिलाओं का निंदा प्रस्ताव, प्रदेश भाजपा के दिग्गज होंगे शामिल

 

Photo : कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व IAS मिश्रा

 

धरसीवां की विधायक पर निशाना साधते हुए गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि यहां की स्थानीय विधायक शराब कोचियों के सामने हाथ जोड़कर उनसे निवेदन करती हैं। जिससे समझा जा सकता है कि किस तरह से शराब बेचने वाले कोचियों से इनकी साठगांठ है।

 

 

गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि धरसीवां के सिलतरा स्थित शराब दुकान में पहले सुबह 9 बजे 400 लोगों की भीड़ शराब दुकान के सामने लाइन लगाकर खड़ी होती थी, उसपर उन्होंने आबकारी आयुक्त रहते कार्रवाई की थी, वहां ताला बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें :  मंडियों में धान की खरीद न होने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, कहीं हाईवे तो कहीं रेल ट्रैक पर बैठ जताया रोष

 

 

स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मिश्रा ने लोगों से आग्रह किया कि ये एक केवल विधायक की बात नहीं है, न ही एक विधानसभा क्षेत्र की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में इस बात को ध्यान में रखकर आपको चुनाव में वोटिंग करना है।

 

 

‘कांग्रेसी वोट मांगने आएं, तो उन्हें घुसने न दें..’

ये भी पढ़ें :  केंद्र का Air Pollution से निपटने पर फोकस, एयर प्यूरीफायर के भ्रामक विज्ञापनों पर लगेगा लगाम

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस विधानसभा चुनाव में शराबबंदी पर वादाखिलाफी का जवाब देना है। और चुनाव के समय कांग्रेस के लोग वोट मांगने आएं, तो अपने घर का दरवाजा बंद कर देना, उसने मत घुसने देना। उन्होंने इस दौरान अपील की कि अपने स्वाभिमान के लिए कांग्रेसियों का विरोध करना है, जिन्होंने आपके साथ वादाखिलाफी किया है।

 

 

 

इस दौरान घेराव कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, प्रवक्ता केदार गुप्ता समेत भाजपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment