Chhattisgarh News : I.N.D.I.A. नाम के विवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- BJP वालों की संकुचित मानसिकता…

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 सितंबर, 2023

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। जहां शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में अब तक 1070.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन यदि I.N.D.I.A. नाम रखा हैं तो BJP को तकलीफ हो रही है। तो वे भारत बोलते हैं। इसके पहले जीतने नाम थे जैसे स्टार्टअप इंडिया से लेकर खेलो इंडिया तक सारे नाम हैं। अगर संगठन का नाम भारत रख लें तब क्या होगा। आप जितने नोट रखे हो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, जितने अधिकारी हैं IAS,IPS उनको क्या बोलेंगे। इतनी संकुचित मानसिकता नहीं होनी चाहिए। कोई भारतवर्ष कहता हैं, हिंदुस्तान, इंडिया हुआ यह हमारे देश का नाम है। हमें गर्व होना चाहिए तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment