सनातन संस्कारों को समाप्त करना चाहता है विपक्षी गठबंधन, एमपी में विपक्ष पर गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

रवीश अग्रवाल, न्यूज राइटर, भोपाल, 14 सितंबर, 2023

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में इंडी गठबंधन जिसे कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं वे ‘सनातन धर्म’ को मिटाना चाहते हैं, जिसने स्वामी विवेकानंद और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी… यह इंडी गठबंधन ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहता है। आज वे खुलेआम सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल को ये हम पर हमले बढ़ा देंगे। देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा।

ये भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे कोहराम पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी

 

सनातन संस्कारों को समाप्त करना चाहता है विपक्ष : PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने मप्र के सागर जिले के बीना में कहा कि एक तरफ आज का भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे दल भी हैं जो देश-समाज, भारत को विभाजित करने पर तुले हैं। इन लोगों ने इंडी एलायंस बनाया हैं। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। नेता तय नहीं है नतृत्व तय नहीं है। मुंबई की मीटिंग में उनहोंने आगे ये घमंडिया गठबंधन कैसे काम करेगा। इसके नीति बना दी, हिडन एजेंडा बनादिया है।

ये भी पढ़ें :  राजधानी में आज उपराष्ट्रपति सहित 50 से ज्यादा वीवीआइ का आगमन होगा, नए शहर के रास्ते डायवर्ट रहेंगे

 

पीएम मोदी यहीं नहीं रूके उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इंडी एलायंस की नीति है कि देश पर हमला करने की। विपक्षी गठबंधन की है कि भारत पर हमला को। संस्कृति और विचारों पर हमला करो। भारत को जिस परंपरा, सभ्यता ने हजारों वर्षों से जोड़ा है, उसे तबाह कर दो। जिस सनातन संस्कृति से रानी लक्ष्मीबाई, देवी अहिल्याबाई होल्कर और जिस सनातन से महात्मा गांधी ने प्रेरणा ली, जिस सनातन से उनके अंतिम शब्द ‘हे राम’ निकले, उसी सनातन को ये घमंडिया गठबंधन नष्ट करने पर तुला है।

ये भी पढ़ें :  अशासकीय विद्यालयों की मान्यता की आवेदन तिथि बढ़ी

देश की जनता को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है : मोदी

पीएम ने सनातन को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस देश के कोटी-कोटी जनों को प्यार करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सनातन को मिटाकर ये देश को फिर एक हजार साल की गुलामी में धकेलना चाहते हैं। लेकिन हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है। हमारी संगठन की शक्ति से हमारी एकजुटता से उनके मनसूबों को नाकाम करना है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment