मिशन मोड में BJP!.. आज CG में असम के CM की सभा..योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं छत्तीसगढ़..पढ़िये मिनट टू मिनट कार्यक्रम..प्रेस को भी संबोधित करेंगे

रविश अग्रवाल, न्यूज राइटर, रायपुर/ नई दिल्ली, 18 सितम्बर 2023

 

 

असम राज्य के देश तेजतर्रार मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहने वाले हैं।

 

 

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10:30 बजे हिमंता बिस्वा सरमा रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से वह सीधे हेलीकॉप्टर से भैयाथान रवाना हो जाएंगे। जहां दोपहर 1:30 बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही नवागढ़ पहुंचकर के भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगते नजर आएंगे। इस दौरान नवागढ़ में भी आमसभा रखी गई है।

ये भी पढ़ें :  एलोवेरा आधारित पर्सनल केयर उत्पादों से पहचान बना रहा दुगली का वन धन विकास केंद्र

 

 

नवागढ़ में आम सभा को संबोधित करने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा सीधे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से शाम 5:30 बजे वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

 

 

इसके बाद शाम 6:30 बजे हिमंता बिस्वा सरमा गुवाहाटी लौट जाएंगे।

 

ये भी पढ़ें :  4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को योगी सरकार कर रही मजबूत

 

 

योगी की डिमांड सबसे ज्यादा

भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई चुनावी जनसभाएं होने वाली हैं। राज्य में कई ऐसे जिले हैं, जहां पर बाकायदा योगी आदित्यनाथ को बुलाने के लिए डिमांड हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अब आने वाले दिनों में हिंदुत्व के फायर ब्रांड चेहरों को छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा बुलाने पर जोर दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने वर्क फ्रॉम होम और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दी अपील

 

 

पार्टी सूत्रों की मानें, तो योगी आदित्यनाथ कवर्धा में आने वाले दिनों में जनसभा को संबोधित करते नजर आएंगे। इसके साथ ही राज्य में आधा दर्जन जगहों पर योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं प्रस्तावित हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment