Video : बलरामपुर जिले के झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, जिला अस्पताल में इलाज जारी

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 29 सितंबर, 2023

बलरामपुर। जिले के डवरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटसरी गांव के झाड़ियों में नवजात बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने झाड़ियों में नवजात के रोने की आवाज सूनी और जाकर देखा तो वहां एक मासूम बच्ची पड़ी हुई थी इस घटना ने एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  भारतीय-अमेरिकी सदस्य ने भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा 2.5 लाख नए वीजा आवेदनों पर विचार किए जाने का स्वागत किया

नवजात बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों के द्वारा नवजात बच्ची की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम के द्वारा मासूम नवजात बच्ची का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  महतारियों के लिए खुशखबरी : महतारी वंदन योजना की पांचवी किस्त आज होगी जारी

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment