CG Weather Update : बदल रहा मौसम का मिज़ाज़, छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई 15 तक, जानिए कैसे रहेगा मौसम

 

वेदर डेस्क, न्यूज राइटर , 07 अक्टूबर, 2023

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शनिवार को और आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में लगभग बारिश थम ही गई है। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आगामी चार दिनों तो तापमान बदलने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें :  MCD में बीजेपी का पलड़ा भारी: उपचुनाव के बाद बदल गया पूरा नंबर गेम!

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में मानसून की विदाई हो जाएगी। बीते दिनों से प्रदेश में उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।

ये भी पढ़ें :  मोदी की गारंटी पर भरोसा जताने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का अभार : बृजमोहन अग्रवाल 

छत्तीसगढ़ में बारिश की आंकड़े देखने पर सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में हुई है। वहीं सबसे काम बारिश सरगुजा में हुई है। प्रदेशभर में 1 जून से अब तक 1 हजार 36 मिली मीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं राजधानी रायपुर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment