Breaking
21 Nov 2026, Sat

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादले, नम्रता जैन बनीं रायपुर की अपर कलेक्टर

रायपुर 
छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारी प्रभावित हुए हैं। सुकमा जिला पंचायत की सीईओ नम्रत जैन को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं हेमंत रमेश नंदनवार बीजापुर जिला पंचायत के सीईओ को महासमुंद जिला पंचायत सीईओ, मुकुंद ठाकुर को डिप्टी सिकरेट्री कृषि से सुकमा जिला पंचायत का सीईओ, सरायपाली की एसडीएम नम्रता चौबे को बीजापुर जिला पंचायत का सीईओ तथा सारंगढ़ एसडीएम प्रखर चंद्राकर को गरियाबंद जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  Republic Day : राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

जारी लिस्ट के अनुसार
नम्रता जैन., भा.प्र.से. (2019), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

हेमंत रमेश नंदनवार, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-पेंड्रा गौरेला मरवाही में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण अलाव बना सहारा

मुकुंद ठाकुर, भा.प्र.से. (2020), उप सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा के पद पर पदस्थ किया है।

नम्रता चौबे, भा.प्र.से. (2022), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला-महासमुंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर के पद पर पदस्थ किया है।

ये भी पढ़ें :  भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कल ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी यात्रा, रायगढ़ जिले में होगा भव्य स्वागत

प्रखर चंद्राकर, भा.प्र.से. (2022), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *