Breaking
21 Nov 2026, Sat

लखनऊ के 3 ITI टॉपर्स समेत देश के 52 मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे PM मोदी

लखनऊ
राजधानी के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) के तीन मेधावी प्रशिक्षुओं समेत देश के 52 मेधावी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्मानित होंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में मेधावी प लखनवी परिधान कुर्ता-पायजामा और सदरी में नजर आएंगे।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए करीब 600 जेनरेशन-जी (जेन-जी) विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। ये विद्यार्थी अपनी-अपनी स्कूल की निर्धारित ड्रेस में तिरंगा लेकर समारोह स्थल पर मौजूद रहेंगे। चौराहों पर भी विद्यार्थी स्वागत के लिए खड़े नजर आएंगे।

समारोह की तैयारियों के तहत शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी कर ली गई। सम्मानित होने वाले मेधावियों ने भी निर्धारित परिधान में मंच पर सम्मान प्राप्त करने की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया। सभी प्रशिक्षुओं के ठहरने की व्यवस्था होटल में की गई है। संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में प्रधानमंत्री के हाथों अपने प्रशिक्षुओं को सम्मानित होते देखने को लेकर खासा उत्साह है।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय कृषि मंत्री ने रांची में एक रैली में कहा, ‘हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ‘दाना' से भी ज्यादा घातक

राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया पहला स्थान
अलीगंज आइटीआइ के इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षु शाहबाज खान ने 750 में से 745 अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, फैजुल्लागंज निवासी अब्दुल मोबिन ने मैकेनिक डीजल ट्रेड में 600 में से 599 अंक प्राप्त कर सेंट्रल जोन से अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें :  मंडला पुलिस ने किया 16 राज्यों में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

तीसरी मेधावी प्रतिभा ने क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआइटीएस) के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 750 में से 745 अंक हासिल किए हैं। मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली प्रतिभा के पिता अशोक कुमार सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। तीनों प्रशिक्षुओं ने अपनी मेहनत और तकनीकी दक्षता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमला: 12 की हत्या, 4 लड़कियां अगवा

स्कूल ड्रेस में तिरंगा लेकर करेंगे स्वागत
समारोह में शामिल होने वाले करीब 600 जेन-जी विद्यार्थियों को उनकी स्कूल की निर्धारित वेशभूषा में बुलाया गया है। विद्यार्थी तिरंगा लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। नई पीढ़ी की इस भागीदारी के साथ कौशल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का सम्मान समारोह को खास बनाएगा।

चौराहों पर छात्रों की टोलियां तिरंगे के साथ नजर आएंगे। चौराहों को भी बिजली की झालरों से सजाया गया है। सफाई के साथ ही तैयारी का अधिकारियों ने जायजा भी लिया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *