Breaking
30 Nov 2026, Mon

सोहा अली खान ने बताया, सुबह की शुरुआत ‘लहसुन’ से क्यों करती हैं

मुंबई,

 अभिनेत्री सोहा अली खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर बताया कि पिछले चार हफ्तों से वह अपनी सुबह की शुरुआत लहसुन की कली खाकर करती हैं।

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे लहसुन की एक कली खाती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “पिछले चार हफ्तों से मैं अपनी सुबह की शुरुआत एक छोटे से लहसुन के टुकड़े को खाकर कर रही हूं। क्यों? क्योंकि यह छोटा-सा लहसुन हमारी इम्यूनिटी, पाचन तंत्र, सूजन और शरीर के संतुलन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एक पुराना घरेलू नुस्खा है जो आज भी असरदार है।” उन्होंने बताया कि वह सुबह खाली पेट एक कच्चा लहसुन खाती हैं और उसे अच्छे से चबाती हैं ताकि उसमें मौजूद एक खास तत्व एलिसिन सक्रिय हो जाए। फिर उसे पानी से निगल लेती हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘कॉकटेल 2’ रिलीज के साथ ही छाई, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू

अगर कोई लहसुन चबाने की हिम्मत नहीं कर पाता, तो उसे पीसकर 10 मिनट तक रखने की सलाह दी है; इससे भी उसके फायदे मिलते हैं। उन्होंने आगे कहा, “यह तरीका सबके लिए नहीं है। अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, पेट में जलन या गैस की दिक्कत है, या सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लहसुन खाने के बाद सांस से लहसुन की गंध जरूर आती है, लेकिन इसके फायदे भी उतने ही असली हैं। इसलिए मुंह से बदबू रोकने के लिए ब्रश और माउथवॉश जरूर करें।

ये भी पढ़ें :  धनतेरस 2026: घर पर कैसे करें भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

कुछ दिन पहले अभिनेत्री सोहा अली खान ने बताया था कि वह पिछले तीन महीनों से खाली पेट सफेद कद्दू के जूस से बना डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक पी रही हैं। अभिनेत्री ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सेल्फ लव बेहद जरूरी है! मैं पिछले तीन महीनों से हर सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीती आ रही हूं। यह जूस पेट के लिए बहुत फायदेमंद है।”

ये भी पढ़ें :  मिथुन में बनेगा बुधादित्य राजयोग: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को पिछली बार फिल्म ‘छोरी-2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दासी मां का किरदार निभाया था। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2021 में आई थ्रिलर फिल्म ‘छोरी’ का सीक्वल है। इसमें सोहा के साथ नुसरत भरूचा अहम भूमिका में हैं। वहीं, गश्मीर महाजनी और सौरभ गोयल सहित अन्य कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *