Breaking
23 Nov 2026, Mon

रेलवे का बड़ा तोहफा: अब डिपार्चर से 15 मिनट पहले तक ले सकेंगे टिकट, जानें बुकिंग का आसान तरीका

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक कमाल का तोहफा दिया है। अगर आप वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करना चाहते हैं, तो ट्रेन के चलने से 15 मिनट पहले भी आप ऐप से टिकट बुक करा पाएंगे। इस सुविधा से उन लोगों को फायदा होगा जिनका आखिरी समय पर यात्रा करने का प्लान बनता है। यह सुविधा सिर्फ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए पेश की गई है और फिलहाल इसमें दक्षिण रेलवे जोन की कुछ चुनी हुई ट्रेनों को ही शामिल किया गया है। कुछ समय में इसमें और जोन और ट्रेने जोड़ी जा सकती हैं। ऐप से टिकट बुक कराने के लिए आपको सिंपस से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

क्यों पेश की गई सुविधा?
भारतीय रेलवे ने इस सुविधा को उन यात्रियों के लिए पेश किया है जिन्हें अचानक यात्रा करने की जरूरत आन पड़ती है। ऐसे यात्रियों के पास भी आरामदायक यात्रा करने का ऑप्शन हो, इसके लिए इस सुविधा को पेश किया गया है। बता दें कि पूरे देश में फिलहाल 144 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। यह देश के मुख्य शहरों को तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ती हैं। अभी तक जब ट्रेन अपने शुरुआती स्टेशन से निकल जाती थी, तो बीच के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्री टिकट नहीं ले सकते थे, भले ही सीटें खाली क्यों न हों। इससे न सिर्फ सीटों के खाली रहते यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती थी, बल्कि रेलवे को भी खाली सीटों का नुकसान झेलना पड़ता था।

ये भी पढ़ें :  एक ही घर में 6 सास और 14 बहुएं! खाने में 3 बकरे भी पड़ते हैं कम, आंध्र के इस परिवार की अनोखी कहानी

क्या हुआ बदलाव?
अब रेलवे ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। बीच के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्री भी ट्रेन के रवाना होने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा ट्रेन की सीटों के बेहतर इस्तेमाल में भी मदद करेगी और यात्रियों को को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस नई सुविधा का लाभ फिलहाल तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की वंदे भारत ट्रेनों में मिल रहा है। आने वाले समय में उम्मीद है कि इसे देशभर की अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। अब चलिए देर न करके हुए जल्दी से वह तरीका समझ लेते हैं जिससे आप 15 मिनट पहले भी टिकट बुक करवा पाएंगे।

ये भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 1.63 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इस सुविधा से जुड़े FAQ’S
    यह सुविधा फिलहाल सिर्फ साउदर्न रेलवे जोन की 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर ही उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे दूसरे जोन में भी लागू किया जा सकता है।
    15 मिनट पहले बुक होने वाली टिकट के दाम उतने ही होंगे, जिनते एक सामान्य टिकट के लगते हैं।
    आप अगर चाहें, तो टिकट बुक करवाने के बाद कैंसिल भी कर पाएंगे। हालांकि रिफंड भारतीय रेलवे की रिफंड पॉलिसी के अनुसार मिलेगा।
    15 मिनट पहले मिलने वाली टिकट को ऑफलाइन भी लिया जा सकता है।
    फिलहाल यह सिर्फ कुछ चुनी हुई वंदे भारत ट्रेनों के लिए उपलब्ध है। बाकी ट्रेनों में इस सुविधा को लाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें :  एशियाई बाजारों में हाहाकार! सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, खुलते ही गिरे ये 10 बड़े शेयर

15 मिनट पहले IRCTC ऐप से वंदे भारत की टिकट ऐसे बुक करें?
    स्टेप 1: IRCTC वेबसाइट या ऐप खोलें​
    स्टेप 2: लॉग इन या नया अकाउंट बनाएं
    स्टेप 3: यात्रा की जानकारी भरें और ट्रेन में से वंदे भारत एक्सप्रेस को चुनें
    स्टेप 4: सीट की उपलब्धता जांचें
    स्टेप 5: क्लास और बोर्डिंग स्टेशन चुनें
    स्टेप 6: पेमेंट करें और टिकट पाएं

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *