Breaking
22 Nov 2026, Sun

रहस्य और डर से भरी है ‘किष्किंधापुरी’ की दुनिया, फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज

चेन्नई,

अभिनेता बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और अनुपमा परमेश्वरन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘किष्किंधापुरी’ के मेकर्स ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म इस साल 12 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रोडक्शन हाउस शाइन स्क्रीन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे रिलीज किया गया। उन्होंने लिखा, “रहस्य, रोमांच और डर से भरी दुनिया में आपका स्वागत है। ‘किष्किंधापुरी’ 12 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है!

फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि ‘किष्किंधापुरी’ की कहानी एक खास और अनोखी दुनिया के इर्द गिर्द रची गई है, और यह फिल्म दर्शकों को रहस्य और डर की दुनिया से रूबरू कराएगी।

ये भी पढ़ें :  22 दिसम्बर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

इसकी पहली झलक अप्रैल में दिखाई गई थी, जिसने सिहरन पैदा कर दी थी। वीडियो की शुरुआत में बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और अनुपमा परमेश्वरन एक भूतिया घर में जाते दिखाई देते हैं, जहां से अलौकिक शक्तियों का आह्वान होता है। टीजर में एक डरावनी आवाज गूंजती है, जो कहती है, “कुछ दरवाजे खोलने के लिए नहीं बने।” इसका अंत बेलमकोंडा के डरावने डायलॉग “अहम मृत्यु” (मैं मृत्यु हूं) के साथ होता है।

ये भी पढ़ें :  सबरीमाला मंदिर: इरुमुदिकट्टू का महत्व, बिना इसके क्यों नहीं मिलते भगवान अयप्पा के दर्शन

कौशिक पेगल्लापति की कहानी को चिन्मय सालस्कर की शानदार सिनेमैटोग्राफी और सैम सीएस के संगीत ने और प्रभावशाली बना दिया है, जिसने दर्शकों के बीच और फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ गया है।

प्रोडक्शन डिजाइन मनीषा ए दत्त ने किया है, जबकि डी शिव कामेश आर्ट डायरेक्टर हैं। निरंजन देवरमाने ने एडिटिंग की है और जी कनिष्का ने क्रिएटिव हेड की भूमिका निभाई है। दाराहास पालकोल्लू सह-लेखक और के. बाला गणेश ने पटकथा में सहयोग दिया है।

ये भी पढ़ें :  AirPods Pro 3 लॉन्चिंग डेट तय: अब सेहत पर भी रखेंगे नज़र, मिलेंगे स्मार्टवॉच जैसे फीचर्स

‘किष्किंधापुरी’ ने रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया है। मेकर्स का दावा है कि हॉरर और रहस्य की दुनिया में कदम रखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए इसमें बहुत कुछ है। कहानी दिलचस्प है और दर्शक इससे निराश नहीं होंगे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *