पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से BJP के पक्ष में मतदान करने की अपील की

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 नवंबर, 2023

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचार का शोर थमने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोनों राज्यों के मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश के लोग जहां कांग्रेस की ‘परिवारवादी’ राजनीति और ‘नकारात्मकता’ से नाराज हैं वहीं छत्तीसगढ़ की जनता ने ‘परिवर्तन’ का ‘नया अध्याय’ लिखने की ठान ली है।

ये भी पढ़ें :  नगरीय निकायों के पेंशनर्स को भी राज्य शासन के पेंशनर्स के समान मंहगाई राहत

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को ही 70 सीटों के लिए मतदान होगा। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर सात नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों ही राज्यों में बुधवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़ें :  समाज के लिए उपयोगी और सक्षम व्यक्ति बनाना ही शिक्षा : राज्यपाल पटेल

मोदी ने मध्य प्रदेश में अपने चुनावी रैलियों एवं कार्यक्रमों के अनुभवों को साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है।’’

उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश की नारी शक्ति इस चुनाव में आगे बढ़कर भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह महिला सशक्तीकरण भाजपा की प्राथमिकता है, उसी तरह महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है।’’

ये भी पढ़ें :  पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment