पीएसजी ने टॉटेनहैम को हराकर यूईएफए सुपर कप जीता, उठाई साल की पांचवीं ट्रॉफी

पेरिस
चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखा है। साल 2025 में पीएसजी का दबदबा फुटबॉल में कायम है। यूईएफए सुपर कप के फाइनल में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी ने टॉटेनहैम को हराकर खिताबी जीत हासिल की। इसी के साथ फ्रांस के इस फुटबॉल क्लब ने साल 2025 की पांचवीं ट्रॉफी उठाई है।

नूनो मेंडेस ने शूटआउट में निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर पीएसजी की शानदार वापसी को अंजाम तक पहुंचाया। पीएसजी की जीत एक समय असंभव लग रही थी, क्योंकि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच खेले गए इस वार्षिक मैच में टॉटेनहैम निर्धारित समय के 85वें मिनट तक 2-0 से आगे चल रहा था।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2026 फाइनल: RCB बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद में खिताबी भिड़ंत

ली कांग-इन ने निचले कोने में जोरदार शॉट लगाकर पीएसजी के लिए पहला गोल किया, जबकि उनके साथी खिलाड़ी गोंकालो रामोस ने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में बराबरी का गोल दागकर उडीन के स्टेडियो फ्रीउली में खेले गए इस रोमांचक मैच में स्कोर 2-2 कर दिया। पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी के लिए विटिना पहले प्रयास में चूक गए।

ये भी पढ़ें :  आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

इसके बाद टॉटेनहैम शूटआउट में 2-0 की बढ़त बनाकर फिर से उलटफेर करने की स्थिति में आ गया, लेकिन उसके खिलाड़ी मिकी वैन डे वेन और मैथिस टेल पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए, जबकि पीएसजी ने लगातार चार पेनल्टी गोल में बदलीं और साल की पांचवीं अपने कैबिनेट में जमा की। पीएसजी ने इस साल चैंपियंस लीग, लीग 1 और कूप डी फ्रांस का तिहरा खिताब जीता था। उसने जनवरी में ट्रॉफी डेस चैंपियंस भी जीता था। इस तरह पांच ट्रॉफी इस साल क्लब ने जीत ली हैं।

ये भी पढ़ें :  नंबर-3 की सीट पर आया सच्चा दावेदार, टेस्ट क्रिकेट में साई सुदर्शन देगा मुकाबला

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment