Breaking
30 Nov 2026, Mon

Maruti की नई पेशकश: पुरानी कारें अब आसानी से दौड़ेंगी एथेनॉल पर, E20 कन्वर्जन किट के साथ

मुंबई 

Maruti E20 Upgrade Kit: इस समय एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल (E20 पेट्रोल) को लेकर देश भर में चर्चा हो रही है. कई पुराने वाहन मालिकों ने शिकायत की है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनके वाहनों का माइलेज और परफॉर्मेंस प्रभावित हुआ है. इस मामले में सरकार ने भी माना है कि, कुछ वाहनों में एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल के प्रयोग से उनके माइलेज में गिरावट आ सकती है. अब ख़बर आ रही है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस समस्या का एक समाधान लेकर आ रही है. 

मारुति पेश कर सकती है E20 अपग्रेड किट 

ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी आने वाले समय में E20 मटेरियल अपग्रेड किट पेश कर सकती है और ऐसा 10 से 15 साल पुराने मॉडलों के लिए किया जाएगा. इन किट की कीमत के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि, इस E20 अपग्रेड किट की कीमत तकरीबन 4,000 रुपये से 6,000 रुपये के बीच हो सकती है. इसके अलावा ये भी ख़बर है कि कुछ अन्य ब्रांड भी अपग्रेड प्रोग्राम की संभावना तलाश रहे हैं और जल्द ही इन्हें लागू किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें :  स्टॉक मार्केट में जबरदस्त U-Turn: गिरावट थमी, Sensex-Nifty ने पकड़ी रफ्तार

क्या मिलेगी सब्सिडी?

हालांकि अभी मारुति सुजुकी द्वारा पेश किए जाने वाले इस E20 अपग्रेड किट के बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. इसलिए अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है कि, इस किट पर सब्सिडी दी जाएगी या नहीं और अगर दी जाती है तो ये सब्सिडी किसके द्वारा ग्राहकों को मिलेगी.  

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को आएंगे परिणाम

कैसे अपग्रेड होगी पुरानी कार?

किसी भी वाहन में E20 कम्पलायंस तय करने के लिए मॉडिफिकेशन और साथ ही कुछ ख़ास कंपानेंट्स में बदलाव करना जरूरी होता है. जिनमें मेटल, रबर और प्लास्टिक के पुर्जे जैसे फ्यूल लाइन, सील और गास्केट इत्यादि शामिल होते हैं. हालाँकि, किसी भी बदलाव से पहले कुछ टेस्टिंग किए जाने की जरूरत है, ख़ास तौर पर पुराने इंजनों को लेकर जिनका प्रोडक्शन अब बंद हो चुका है. कार इंजन में मॉडिफिकेशन के बाद जब उन्हें ग्राहकों को लौटाया जाएगा तो इस बात की तस्दीक करना कि वो E20 स्टैंडर्ड का पालन करते हैं, ये भी एक चुनौती होगी.

ये भी पढ़ें :  शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा

E20 पेट्रोल पर क्या कहती है सरकार?

एथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल से वाहनों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने अपनी सफाई दी है. मंत्रालय का कहना है कि, ऐसी चिंताएं "काफी हद तक निराधार" और "वैज्ञानिक प्रमाणों या विशेषज्ञ विश्लेषण" से रहित हैं. हालांकि, मंत्रालय ने 4 अगस्त 2025 को सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर किए गए अपने पोस्ट में कहा कि, "कुछ पुराने वाहनों में, लगभग 20,000 से 30,000 किलोमीटर के लंबे उपयोग के बाद, कुछ रबर पुर्जों/गैस्केट को बदलने की सलाह दी जा सकती है. यह रिप्लेसमेंट सस्ता है और वाहन की नियमित सर्विसिंग के दौरान आसानी से किया जा सकता है."

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *