Breaking
23 Nov 2026, Mon

कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति उमंग: इस्कॉन मंदिर में 1100 किलो मालपुआ बना आकर्षण

रायपुर

 नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…. राजधानी रायपुर के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर धूम है. टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में 3 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है. जैतूसाव मठ में भोग के लिए 1100 किलो मालपुआ तैयार किया गया है. इसके अलावा समता कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर को फूलों से सजा दिया गया है.

टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तीन दिवसीय महोत्सव जारी है. भगवान् के श्रृंगार के लिए विशेष तौर पर वृंदावन और मुंबई से वस्त्र और आभूषण मंगवाए गए हैं. लीला द स्पिरिचुअल रॉक बैंड दिल्ली और वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम आज शाम 6 बजे प्रस्तुति देगी.सुबह 11 बजे से हरिनाम कीर्तन चलेगा. वहीं सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक लोग दर्शन कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें :  नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला

समता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. बाल गोपाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे रहे हैं. बाल गोपाल, श्री कृष्ण और राधा रानी का दुग्ध अभिषेक के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की शुरूआत की गई. आज शाम 7.30 बजे कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 56 भोग चढ़ाकर महाआरती की जाएगी.

ये भी पढ़ें :  सीएम हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान

जन्माष्टमी पर कहां क्या खास ?
 सिटी कोतवाली में आज रात जन्माष्टमी मनाई जाएगी. श्रीकृष्ण के जयकारे के बीच ठाकुरजी को सदर बाजार के गोपाल मंदिर लाया जाएगा. वहीं जैतूसाव मठ में आज भगवान को 11 क्विंटल मालपुए का भोग लगाया जाएगा, रात 8 बजे से भजन संध्या की शुरुआत होगी. रात 12 बजे जन्म आरती होगी. दूधाधारी मठ में प्रसाद के लिए धनिया की पंजीरी तैयार की गई है. पेठा लाइन नयापारा स्थित 156 साल पुराने श्री बांके बिहारी मंदिर में सुबह 8 बजे भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया. 11 बजे से शृंगार आरती और दर्शन होगा. चौबे कॉलोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में भी फूलों से सजावट की गई है. रात 8 बजे से गायक मनोज शर्मा भजन की प्रस्तुति देंगे.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *