Breaking
26 Nov 2026, Thu

अगस्त के अंत में बरसेंगे बादल: राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर

अगस्त के अंतिम सप्ताह में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मानूसन की झमाझम हाेगी। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राजस्थान में मानसून एक बार फिर से एक्टिव होता दिख रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं अब अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों में उदयपुर व जोधपुर संभाग में मानसून मेहरबान होगा। वहीं कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें :  असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती: आवेदन की पात्रता और जरूरी शर्तें

भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले कुछ दिनों के लिए राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। इसमें डूंगरपुर, सिरोही व उदयपुर में अति भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 20 अगस्त को दक्षिण राजस्थान में अतिभारी बारिश की चेतावनी है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-करौली में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का विरोध, धरना देकर एसपी व सीईओ को सौंपा ज्ञापन

सर्वाधिक वर्षा पाली में
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में उदयपुर के गोगुंदा में 7 सेमी, डूंगरपुर के देवल में 6 सेमी, भरतपुर के पहाड़ी में 6 सेमी, झालावाड़ के गंगधार में 5 सेमी, राजसमंद के नाथद्वारा में 5 सेमी, कुंभलगढ़ में 5 सेमी और अन्य कई स्थानों पर 4 सेमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश बाली (पाली) में हुई।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में बाघिन 'रानी' का चमत्कार, एक साथ पांच शावकों को जन्म देकर रचा रिकॉर्ड

तापमान भी बढ़ने लगा
बारिश नहीं होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *