Madhya Pradesh : मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी ने फिर दिया बड़ा सरप्राइज

 

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 11 दिसंबर, 2023

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री मोहन यादव अब मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी ने ओबीसी चेहरा को सामने किया है। पार्टी ने नए चेहरा को सामने ला दिया है। इनका नाम इससे पहले कहीं रेस में भी नहीं था। उज्जैन दक्षिण सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। मोहन यादव संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। बैकग्राउंड एमपी में ओबीसी जनाधार के रूप में है। वहीं, यह भी बात सामने आ रही है कि दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम होंगे। वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें :  हिन्दी, भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर-मिटने की भक्ति है: राज्यपाल पटेल

 

डाक्टर मोहन यादव के नाम के बारे में इससे पहले सीएम के चेहरे के रूप में चर्चा तक नहीं हुई थी। जबकि भाजपा ने सांसदों को चुनाव लड़ाकर सबको भ्रम की स्थिति में डाल दिया था। मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इनके खिलाफ कोई प्रकरण नहीं है। जनता के बीच काफी चर्चित हैं।

ये भी पढ़ें :  राजधानी में मॉकड्रिल: शाम 4 से रात 8 बजे तक ब्लैकआउट और आपातकालीन अभ्यास, सायरन बजने पर जाने क्या करना होगा

 

इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान का राज अब मोहन यादव के पास आ गया है। मोहन यादव के परिवार में जश्न का माहौल है। हर कोई हैरान है कि परिवार का मुखिया अब प्रदेश का मुखिया बन गया है। समर्थकों का तांता लगा हुआ है।

 

इससे पहले हरियाणा के सीएम मोहन लाल खट्टर ने कहा-पार्टी हर किसी को नई-नई जिम्मेदारी देती है। संगठन के लिए सभी ने मिलकर कार्य किया और अब सरकार बनाने जा रहे हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। 2003 से पहली बार चुनाव लड़े।

ये भी पढ़ें :  MP में EOW-GST की बड़ी कार्रवाई: 16 ठिकानों पर छापा, 20 करोड़ की कर चोरी का खुलासा

 

उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया था। लगातार तीन बार विधायक रहे। मालवा अंचल से पहली बार कोई सीएम बना है। बता दें कि मोहन यादव ने अपना सियासी सफर एबीवीयू के पदाधिकारी के रूप में शुरू किया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment