विष्णुदेव साय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी ले सकते है शपथ, प्रधानमंत्री मोदी, जे पी नड्डा के साथ गृहमंत्री अमित शाह,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 12दिसम्बर2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  CM साय ने गृह मंत्री शाह को अवगत कराया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर, सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही

शपथ ग्रहण की तैयारियां अंतिम चरण में

शपथ ग्रहण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है।

ये भी पढ़ें :  पहाड़ी कोरवा के पीएम जनमन आवास में पहुंचे मुख्यमंत्री

 

आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड ,चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें :  चीन ने बढ़ाया सर्द मौसम में तापमान, ताइवान को सेनाओं से घेरा; फ्लाइट्स भी हुईं रद्द
Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment