Breaking
21 Nov 2026, Sat

CM के शपथ ग्रहण से पहले रोडमैप जारी : राजधानी में आज ये सड़कें रहेंगी बंद, जानिए कहां से आना है रायपुर

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 दिसंबर, 2023

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सांइस कालेज मैदान रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री मण्डल के सदस्य के साथ कई राज्यों के सीएम और राज्य के अनेक जिलों से विशिष्ठ व्यक्तियों के साथ ही साथ भारी संख्या में आमजन शामिल होंगे। इस दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने निम्नानुसार मार्ग और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है :-

MIP PARKING (मंच पर आसीन होने वाले व्यक्ति) :- कार्यक्रम मंच पर आसीन होने वाले अति. विशिष्ठ व्यक्ति जिन्हे MIP पार्किंग पास जारी हुआ है वे रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर मार्ग होकर हॉस्टल तिराहा से प्रवेश कर कार्यक्रम स्थल के बगल MIP पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, बैठकों और दौरों के लिए तय की गई सख्त टाइमलाइन, टिफिन मीटिंग भी होगी

FAMILY PARKING (मंत्री व विधायकों के परिजन) :- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले मंत्रीगण व विधायकों के परिजनों के वाहन रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर मार्ग होकर हॉस्टल तिराहा से प्रवेश कर डीडीयू ऑडिटोरियम में FAMILY PARKING में अपना वाहन पार्क करेंगे।

VVIP PARKING (सेक्टर 01 एवं सेक्टर 04) :- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले VVIP जिन्हे सेक्टर 01 एवं सेक्टर 04 पास जारी हुआ है वे टाटीबंध चौक से जी.ई रोड होकर बस डिपो पार्किंग सेक्टर-04 एवं यूनिवर्सिटी मेन गेट से प्रवेश कर विप्र कालेज पार्किंग सेक्टर-01 में अपना वाहन पार्क करेंगे।

VVIP PARKING (सेक्टर 02 एवं 03 पार्किंग) :- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले VVIP जिन्हे सेक्टर-02 एवं सेक्टर-03 पास जारी हुआ है वे रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर होकर हॉस्टल तिराहा से हॉस्टल पार्किंग सेक्टर-02 एवं यूनिवर्सिटी पार्किंग सेक्टर-03 में अपना वाहन पार्क करेंगे।

ये भी पढ़ें :  सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मीडिया पार्किंग :- सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिण्ट मीडिया के वाहन एनआईटी परिसर में वाहन पार्क करेंगे।

 

रायपुर के अलावा आने वाले इस मार्ग का करें उपयोग

सरगुजा-सुरजपुर-बलरामपुर-कोरिया-जशपुर-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ नागरिक एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से होकर सिलतरा बाई-पास मार्ग से टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा बाजार पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

दुर्ग-राजनांदगांव-बालोद-कबीरधाम-मानपुर-मोहला-खैरागढ़ उपरोक्त जिलों से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 से होकर टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा एनआईटी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

बिलासपुर-मुंगेली-कोरबा-जांजगीर चांपा-रायगढ़-गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से होकर सिलतरा बाई-पास मार्ग से टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा बाजार पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, '38 मिनट CCTV बंद कर EVM मशीनों में की गई धांधली': करण दलाल

गरियाबंद-धमतरी उपरोक्त जिले से आने वाले कार्यकर्ता पचपेड़ीनाका चौक-भाठागांव चौक-कुशालपुर चौक-रायपुरा चौक-सरोना चौक से अरिहंत नगर सरोना पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

सारंगढ-बिलाईगढ़-महासमुंद-बलौदाबाजार उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्ता बलौदा बाजार मार्ग से विधानसभा-कचहरी चौक-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर आश्रम तिराहा से डगनियां रोड होकर सीएसईबी डगनिया एवं ईदगाह मैदान पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

बस्तर-कोण्डागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा-सुकमा-नारायणपुर-बीजापुर उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से पचपेड़ीनाका चौक-भाठागांव चौक-कुशालपुर चौक-रायपुरा चौक से सरोना चौक होकर अरिहंत नगर, सरोना पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *