मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल दिल्ली दौरे पर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 16 दिसंबर, 2023

रायपुर। मंत्रिमंडल को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय 17 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे। मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं से चर्चा हो सकती है। मुलाकात के बाद कैबिनेट का गठन हो सकता है। विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : सीएम बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट मुलाकात, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

वही लगातार बढ़ रहे नक्सली घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कल कांकेर में बीएसएफ के जवान अखिलेश राय शहीद हुए। केंद्रीय बल लगातार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर बहादुरी से काम कर रहे हैं। सरकार नक्सली उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में शांति हो इसके लिए हमारी सरकार पूरी ताकत से काम करेगी। हमारे कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग की गई है, लगातार घटनाएं हुई है लेकिन हमारी सरकार पूरी तरह गंभीर है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment