रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर चल रहा है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत को सीएलपी लीडर यानी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दीपक बैज को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यानी उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश पर पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बता दें कि चरणदास महंत पिछली कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे। वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अब उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सक्ती विधायक, बड़े भैया डॉ. चरण दास महंत को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। संसदीय मामलों में आपका प्रदीर्घ अनुभव निश्चित ही हम सबके लिए लाभकारी सिद्ध होगा’।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com