Breaking
17 Nov 2026, Tue

छुट्टी वाली मैडम पर भड़के ग्रामीण, स्कूल में जड़ा ताला, की स्थायी छुट्टी की मांग

गरियाबंद

शिक्षा सत्र में 66 दिन स्कूल लगा है, लेकिन मैडम 20 दिन भी पढ़ाने नहीं आई. बीईओ ने सुनवाई करने के बजाए शिक्षा मंत्री के पास जाने की नसीहत दे डाली. वहीं डीईओ छुट्टी लेकर ज्यादा दिन घर पर बैठ जाए तो जबरदस्ती तो ला नहीं सकते कह रहे हैं. भड़के पालक अब स्कूल में तालाबंदी कर ‘छुट्टी वाली मैडम’ की परमानेंट छुट्टी करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

गरियाबंद के छुरा में एक बार फिर पालक स्कूल की अव्यवस्था के खिलाफ लामबंद हो गए हैं. छुरा के राजपुर प्राथमिक शाला में आज सुबह से पालकों आपने बच्चों के साथ पहुंच स्कूल में ताला जड़ दिया है. प्रदर्शन कर रहे पालक सुखलाल नागेश, बिसाहू राम सिन्हा ने बताया कि 35 बच्चे वाले राजपुर स्कूल में प्रधान पाठक के अलावा शिक्षिका अनसुईया चंद्राकर की पोस्टिंग है. बताया कि सक्ती जिले में रहने वाली मैडम अक्सर छुट्टी पर रहती हैं.

ये भी पढ़ें :  DGP-IGP कॉन्फ्रेंस: नवा रायपुर में PM मोदी व HM शाह के आगमन से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, 500+ जवान तैनात

पालकों की मानें तो अब तक 66 दिन स्कूल खुला है, जिसमें वे 20 दिन भी पढ़ाने नहीं आईं. 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व में भी मैडम नदारद थीं. एकमात्र प्रधान पाठक शासकीय कार्य के अलावा 5 कक्षाओं को पढ़ाते हैं. मुख्यालय सरकारी काम पर गए तो पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाती है. बाउंड्रीविहीन स्कूल के पास में कुंआ भी है, खेलते हुए बच्चे कुएं तक न चला जाए, इसका भी डर पालकों को सताते रहता है.

ये भी पढ़ें :  वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

बीईओ कार्यालय से सांठ-गांठ का आरोप
मैडम स्कूल के बजाए सीधे बीईओ दफ्तर से अवकाश ले लेती है. ऐसी मनमानी से त्रस्त प्रधान पाठक प्रमोद मोगरे के पास भी कोई जानकारी नहीं रहता. प्रधान पाठक ने भी मनमानी की पुष्टि करते हुए अवकाश की विस्तृत जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर किया है. ग्रामीणों ने जब बीईओ से सम्पर्क किया तो बीईओ ने उन्हें शिक्षा मंत्री के पास जाने की नसीहत दे दी. मामले में बीईओ के एल मतवाले से संपर्क करने पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

ये भी पढ़ें :  मंत्री राजवाड़े उदयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में होंगी शामिल

डीईओ बोले- गांव वालों की नहीं चलेगी मनमर्जी
मामले में डीईओ जगजीत सिंह धीर ने कहा कि शिक्षक बदलना या नया देना सम्भव नहीं है. कोई अगर छुट्टी लेकर घर में बैठ जाए तो उसे जबरदब्ती नहीं ला सकते. गांव वालों की मर्जी नहीं चलेगी. हां, अगर शिक्षिका ने अर्जित अवकाश से ज्यादा छुट्टी ली है तो बीईओ से प्रतिवेदन मांगा जा रहा है. इस आधार पर पेमेंट रोकने की कार्रवाई की जाएगी.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *