“है तैयार हम” : 28 दिसंबर को कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, नागपुर में होगी कांग्रेस की विशाल रैली

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 दिसंबर, 2023

 

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को नागपुर में दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज है।

आपको बताते चलें कि, राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी, कार्यकर्ता लाखों की संख्या में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होगे।
नागपुर की यह रैली देश की राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगी। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी। कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885 से ही जनता के लिये जनता की आवाज बन कर संघर्ष करती रही है।

ये भी पढ़ें :  मकर संक्रांति पर राजिम त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, दीप दान कर महादेव का किया जलाभिषेक

देश के आजादी के लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ा

देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में भी कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। जनसमस्याओं को लेकर मुखर है हम जनता की आवाज बने रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर “है तैयार हम”।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment