Breaking
30 Nov 2026, Mon

9 महीने बाद मैदान पर लौटे मोहम्मद शमी, दलीप ट्रॉफी में गेंदबाज नहीं चला पाए जादू

नई दिल्ली 
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे से भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह लगातार टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि शमी की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी निराशाजनक रही और उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टर फाइनल में महंगा स्पेल डाला है। नौ महीने बाद रेड बॉल क्रिकेट में मोहम्मद शमी की वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ईस्ट जोन के लिए खेल रहे शमी को नॉर्थ जोन के खिलाफ सिर्फ एक विकेट मिला। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 23 ओवर में 100 रन लुटाए। शमी ने नॉर्थ जोन के बल्लेबाज साहिल लोत्रा को आउट किया। उनके अलावा मनीषी ने ईस्ट जोन के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 22.2 ओवर में 111 रन देकर छह विकेट लिए, जबकि सिराज सिंधु जसवाल (2/44) ने भी दो विकेट लिए।

ये भी पढ़ें :  एलेक्स मॉर्गन ने पेशेवर फुटबॉल से लिया संन्यास, गर्भवती होने की घोषणा की

इससे पहले मोहम्मद शमी ने लाल गेंद से रणजी ट्रॉफी में खेला था, जहां उन्होंने दो पारियों में सात विकेट लिए थे। टेस्ट मैचों में उनका आखिरी प्रदर्शन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के दौरान हुआ था। 34 वर्षीय शमी को हाल ही में फिटनेस समस्याओं के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।

नार्थ जोन ने आयुष बदोनी (63) और कन्हैया वधावन (नाबाद 42) की पारियों की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 308 रन बना लिये हैं। ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नार्थ जोन के लिए शुभम खजुरिया और कप्तान अंकित कुमार की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। 15वें ओवर में मनीषी ने अंकित कुमार (30) को पगबाधा आउटकर ईस्ट जोन को पहली सफलता दिलाई।

ये भी पढ़ें :  पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने प्रदेश की संस्कृति और कला को दिलाई वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इसके बाद उन्होंने शुभम खजुरिया (26) को भी पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। मनीषी का तीसरा शिकार यश ढुल (39) बने। यश ढुल और आयुष बदोनी के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। 43वें ओवर में मुख्तार हुसैन ने आयुष बदोनी (60 गेंदों में 63 रन) को आउटकर बड़ी सफलता दिलाई। आयुष बदोनी ने अपनी पारी में सात चौके लगाये। निशांत सिंधु (47) और साहिल लूथरा 19 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़ें :  खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने आज कुल 11 पदक किये अर्जित

बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त होने के समय नार्थ जोन ने 75.2 ओवर में छह विकेट पर 308 रन बना लिये थे और कन्हैया वधावन (नाबाद 42) और मयंक डागर (नाबाद 28) क्रीज पर मौजूद थै। ईस्ट जोन की ओर से मनीषी ने 19 ओवर में 90 रन देकर तीन विकेट लिये। मोहम्मद शमी, सूरज सिंधु जायसवाल और मुख्तार हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *