Breaking
26 Nov 2026, Thu

हिंदी भाषी का चैलेंज: मरते दम तक मराठी नहीं बोलूंगा

मुंबई
महाराष्ट्र में बीते कई महीनों से मराठी बनाम हिंदी भाषा का विवाद देखने को मिल रहा है। देवेंद्र फडणवीस सरकार की ओर से त्रिभाषा नीति स्कूलों में लागू किए जाने के फैसले के खिलाफ राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मोर्चा खोल दिया था। इन नेताओं का कहना था कि मराठी भाषा के खिलाफ साजिश के तहत ऐसा फैसला लिया गया है। इस पर फडणवीस सरकार ने पीछे हटते हुए फैसला वापस ले लिया, लेकिन भाषा पर विवाद समाज में वैमनस्यता की वजह अब भी बन रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के ही पनवेल में विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मराठी बोलने के दबाव और धमकियों के आगे हिंदी भाषी शख्स झुका नहीं।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में शानदार जीत दर्ज करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह कल आयोजित होने की संभावना

मिली जानकारी के अनुसार गणेश उत्सव को लेकर वीडियो शुरू हुआ था, जिस पर विजय चंदेल से एक महिला कहती है कि मराठी में बात करो। वायरल हो रहे वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला विजय से कहती है- मराठी में बात करिए। इस पर वह कहते हैं कि मैं हिंदी में बात करता हूं। और हिंदी में ही बोलूंगा। इस पर महिला और उसके साथ कार में सवार एक शख्स ने कहा कि महाराष्ट्र में रहते हो। इसलिए मराठी में बोलना पड़ेगा। इस पर महिला ने कहा कि पुलिस आएगी तब बताना। इस बीच महिला ने ट्रैवल व्लॉगर विजय चंदेल से कहा कि आप महाराष्ट्र में रहते हैं। हमारे कल्चर की इज्जत करो और मराठी में बात करो।

ये भी पढ़ें :  भारत रत्न बाबासाहब भीमराव आंबेडकर मामले में जारी राजनीतिक हलचल में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एंट्री

इस पर विजय चंदेल ने कहा कि मैं महाराष्ट्र की इज्जत करता हूं, लेकिन मुझे मराठी बोलने पर मजबूर नहीं कर सकते। विजय ने कहा कि मैं हिंदी बोलता हूं। भारत की भाषा हिंदी है और मैं हिंदी में ही बात करूंगा। विजय ने कहा कि यह भारत देश है और मैं केवल हिंदी बोलूंगा। उन्होंने कहा कि मराठी मैं बोलता भी नहीं हूं और ना ही बोलूंगा। इस पर विजय चंदेल ने कहा कि मैं तो मरते दम तक हिंदी में ही बात करूंगा। हालांकि इस मामले में दोनों परिवारों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया और ना ही मीडिया से बात की। कहा जा रहा है कि बाद में दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

ये भी पढ़ें :  मराठा आरक्षण पर बवाल: OBC ने दी चेतावनी, महाराष्ट्र में फिर भड़के प्रदर्शन

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *