Breaking
23 Nov 2026, Mon

Google को हैकर्स की चेतावनी : दो कर्मचारियों को हटाने की दी धमकी, नहीं तो लीक होगा यूजर्स का डेटा

दिग्गज टेक कंपनी गूगल पर इन दिनों हैकर्स बुरी नजर गड़ाए हुए हैं। एक बार फिर गूगल हैकर्स के निशाने पर आ गई है। हैकर्स के ग्रुप का नाम स्कैटर्ड लैपसस हंटर्स बताया जा रहा है। हैकर्स ग्रुप ने गूगल को धमकी दी है कि वह अपने दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाले और नेटवर्क जांच बंद करने की मांग की है। यदि ये मांग पूरी नहीं की गईं, तो हैकर्स ने लाखों यूजर्स का डेटा, पासवर्ड और बाकी निजी जानकारी लीक करने की धमकी दी है। चलिए जान लेते हैं कि हैकर्स किन दो कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए कह रहे हैं और यूजर्स को इस दौरान क्या सावधानी बरतने की जरूरत है?

गूगल से हैकर्स ने क्या मांगा है?
न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी मांगें रखी हैं और गूगल को धमकी दी है। उनकी पहली मांग है कि गूगल अपनी थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप की नेटवर्क जांच बंद करे। दूसरी मांग है कि गूगल अपने दो कर्मचारी, ऑस्टिन लार्सन और चार्ल्स कार्मकल को नौकरी से निकाले। हैकर्स का कहना है कि अगर गूगल ने ये मांगें नहीं मानीं, तो वे लाखों यूजर्स की निजी जानकारी लीक कर देंगे। इस निजी जानकारी में लोगों का डेटा, पासवर्ड और फाइल्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, रणवीर सिंह ने 'पुष्पा' का रिकॉर्ड भी तोड़ा

हैकर्स ग्रुप कौनसा है?
हैकर्स ग्रुप 'स्कैटर्ड लैपसस हंटर्स' में तीन अलग-अलग हैकिंग ग्रुप शामिल हैं। इनका नाम स्कैटर्ड स्पाइडर, लैपसस और शाइनीहंटर्स है। हैकर्स के ये ग्रुप पहले भी कई बड़ी कंपनियों को निशाना बना चुके हैं। इनका मकसद गूगल पर दबाव बनाना और कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाना हो सकता है। गूगल ने अभी तक इन मांगों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। हालांकि, अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि यूजर्स के पास लीक करने के लिए कोई डेटा है भी या नहीं।

ये भी पढ़ें :  शनि की चाल बदलेगी भाग्य, मेष समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान

जीमेल यूजर्स के लिए राहत की खबर
जीमेल और गूगल क्लाउड अकाउंट को यूज करने वाले यूजर्स के लिए राहत की खबर है कि इनमें कोई सीधी सेंधमारी नहीं हुई है। गूगल ने साफ किया है कि हैकर्स के पास यूजर्स के पासवर्ड या निजी जानकारी नहीं है। लेकिन, इस घटना के बाद फिशिंग और धोखाधड़ी की कोशिशें बढ़ गई हैं। हैकर्स ने गूगल की आधिकारिक ईमेल जैसी दिखने वाली फर्जी ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। ये फर्जी ईमेल और फोन कॉल्स के जरिए यूजर्स को ठगने की कोशिश हो रही है। इसलिए यूजर्स को सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें :  मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ

सावधानी बरतें गूगल यूजर्स
गूगल के यूजर्स किसी भी संदिग्ध ईमेल या फोन कॉल पर भरोसा न करें। यदि कोई ईमेल गूगल की तरफ से होने का दावा करता है, तो उसकी अच्छे से जांच करें। अपने पासवर्ड को भी निरंतर बदलते रहें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करें। गूगल ने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि उनकी सिक्योरिटी टीम इस मामले पर नजर रखे हुए है और जल्द ही इस समस्या का हल निकल आएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *