सुपर डांसर चैप्टर 5 में लौटेगा नब्बे के दशक का जादू, करिश्मा कपूर बनेंगी खास मेहमान!

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो सुपर डांसर चैप्टर 5 में खास मेहमान के रूप में नजर आयेंगी। इस वीकेंड सुपर डांसर अपने दर्शकों को 90 का जादू थीम के साथ एक नॉस्टैल्जिक सफर पर ले जाने वाला है। शो में बॉलीवुड दिवा करिश्मा कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर शिरकत करेंगी। शो के बेहद टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स अपने सुपर गुरुओं के साथ मिलकर 90 के दौर के कलाकारों को ट्रिब्यूट देंगे। वे उनके आइकॉनिक गानों और कभी न भूले जाने वाले डांस नंबर्स पर परफॉर्म करेंगे।

ये भी पढ़ें :  गोरी नागोरी का नया गाना ‘कमरबंद’ रिलीज, डांस से फिर मचाया धमाल

करिश्मा कपूर ने बताया,90 के दशक एक अलग ही समय था। तब सोशल मीडिया नहीं था और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की मौजूदगी भी आज जितनी नहीं थी। इसलिए हमें डबल मेहनत करनी पड़ती थी और बहुत लगन से काम करना पड़ता था। मेरे हिसाब से वो एक खूबसूरत वक्त था और शानदार दौर। आज जब ये स्टेज 90 के दशक का जश्न मना रहा है, तो ये बहुत इमोशनल और खास महसूस करने जैसा है।

ये भी पढ़ें :  मोबाइल हो रहा है गर्म? फटने से पहले अपनाएं ये 4 आसान उपाय!

शिल्पा शेट्टी, जिन्होंने करिश्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया है, ने उनकी मेहनत और लगन की तारीफ करते हुए कहा, “लोग सोचते हैं कि शायद करिश्मा को सबकुछ (सफलता) बिना मेहनत के मिल गया, या फिर सिर्फ इसलिए क्योंकि वो कपूर फैमिली से आती हैं। लेकिन करिश्मा ने ये सफलता अपनी मेहनत से हासिल की है। मेरे हिसाब से वो अपनी सफलता की असली हकदार हैं।” सुपर डांसर चैप्टर 5, शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

ये भी पढ़ें :  जेम्स कैमरून की नई फिल्म ने तोड़ी सारी हदें, दर्शक कह रहे ‘अल्टीमेट’ अनुभव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment