Breaking
15 Nov 2026, Sun

जम्मू जाने वालों के लिए बड़ी खबर: 19 सितंबर से हिमगिरी समेत 6 ट्रेनें होंगी चलेंगी

मुरादाबाद
भारी बारिश के बाद एक बार फिर जम्मू रेल मार्ग जल्द बहाल होने लगेगा। रेलवे ने बारिश से आई बाधा को दूर किया है। वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा समेत छह ट्रेनें 19 सितंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। रेलवे ने यात्री सुविधा को देखते हुए बारह ट्रेनों को भी बीच रास्ते तक चलाएगा। इनमें अमरनाथ, लोहित प्रमुख गाड़ियां है। हालांकि करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों को 15 अक्तूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

जम्मू व श्रीमाता वैष्णोदेवी मार्ग पर आठ दिनों से रेल यातायात बाधित है। 27 अगस्त को भूस्खलन के बाद बाढ़ व भारी बारिश से रेल संचालन बंद करना पड़ा। कठुआ-जम्मू व जम्मू से वैष्णोदेवी के बीच सड़क व रेल पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से रेल व सड़क मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई। कुछ दिन पहले रेलवे ने हालात बहाल न होने पर जम्मू जाने वाली करीब 36 ट्रेनों को 30 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया। अब निर्माण कार्य दुरुस्त होने से जम्मू डिवीजन ने रेल संचालन को भी बहाल किया है।

ये भी पढ़ें :  यूपी राइज से उड़ान भरेंगे युवा, नवाचार से बनाएंगे रोजगार

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त रेल कार्य को सुधरने से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दी गई है। वाराणसी-जम्मू बेगमपुरा, हावड़ा-जम्मू हिमगिरी एक्सप्रेस और पटना-जम्मू अर्चना एक्सप्रेस का संचालन शुरु होगा। 19 सितंबर से हिमगिरी एक्सप्रेस से ट्रेनें चलने लगेगी। हालांकि जम्मू तक रेल यातायात अभी पूरी तरह से सामान्य न होने से अन्य प्रमुख ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है।

ये भी पढ़ें :  यूपी में 170 कर्मचारियों के ट्रांसफर की अनोखी प्रक्रिया, मनचाही पोस्टिंग दी गई

ये ट्रेनें बहाल
– 12237-38 बेगमपुरा एक्सप्रेस 20-21 सितंबर को बहाल होगी
– 12331-32 हिमगिरी एक्सप्रेस 19 और 21 सितंबर को बहाल होगी
– 12355-56 अर्चना एक्सप्रेस 20-21 सितंबर को बहाल होगी

शार्ट टर्मिनेट-बीच रास्ते चलने वाली ट्रेनें
12587-88 अमरनाथ एक्स सहारनपुर 13 अक्तूबर तक
15097-98 अमरनाथ एक्स अंबाला 25 सितंबर
15651-52 लोहित एक्सप्रेस सहारनपुर 13 अक्तूबर
15653-54 लोहित एक्सप्रेस सहारनपुर 12 अक्तूबर
15655-56 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णोदेवी सहारनपुर 15 अक्तूबर
22317-18 सियालदह-जम्मू हमसफर लुधियाना 15 अक्तूबर

15 अक्तूबर तक रद्द रहने वाली ट्रेनों पर नजर
राजगीर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 03221-32
छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 05193-94
गरीब रथ एक्सप्रेस 12208-07
कानपुर-जम्मूतवी 12469-70
योगनगरी ऋषिकेश-जम्मू 14605-06
योगनगरी-श्रीमाता वैष्णोदेवी 14609-10
गाजीपुर से श्रीमाता वैष्णोदेवी 14611-12
बरौनी-जम्मू 14691-92
सूबेदार गंज से शहीद कैप्टन तुषार महाजन 22431-32

ये भी पढ़ें :  मेरठ में बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर, ₹213.81 करोड़ के कार्यों की मंजूरी

कोविड काल में बंद स्टेशनों पर फिर रुकेंगी सत्याग्रह समेत 22 ट्रेनें
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के रोजा, चंदक समेत कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा। सत्याग्रह समेत बाईस ट्रेनों को कोविड काल में बंद हुए स्टॉपेज को शुरू करने के आदेश दिए। 8 सितंबर से ट्रेनों का ठहराव होने लगेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार रक्सौल एक्सप्रेस का बिल्पुर, सियालदह का कांठ, चंदक व मलिहाबाद, बरेली-दिल्ली पैसेंजर का गढ़ मुक्तेश्वर ब्रिज, देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस का एथल आदि स्टेशनों पर ठहराव होने लगेगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *