Breaking
22 Nov 2026, Sun

एक्टर आशीष कपूर की मुश्किलें बढ़ीं, रेप केस में 14 दिन के लिए जेल भेजा

मुंबई 

रेप के आरोप में अरेस्ट टीवी एक्टर आशीष कपूर की मुश्क‍िलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आशीष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने एक्टर को पुणे से गिरफ्तार किया था. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अगस्त में दिल्ली में एक हाउस पार्टी हुई ती. इस दौरान आशीष ने वॉशरूम में उनके साथ रेप किया.

एक्टर का हुआ पोटेंसी टेस्ट
वहीं बीते दिन यानी शुक्रवार को एक्टर आशीष कपूर का एक मेडिकल पोटेंसी टेस्ट  AIIMS में कराया गया है. जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह रिपोर्ट कथित रेप मामले में बहुत ही महत्वपूर्ण सबूत के रूप में काम करेगी.

ये भी पढ़ें :  फिल्म ठग लाइफ से कमल हासन और सिलंबरासन टीआर का फर्स्ट लुक रिलीज

क्या होता है पोटेंसी टेस्ट?
दरअसल रेप के मामलों में पुलिस ये टेस्ट तब करवाती है, जब आरोपी खुद को नपुंसक बता कर बचने की कोशिश करता है. ऐसे में ये टेस्ट रेप के मामलों में अहम सबूत के तौर पर माना जाता है. ये टेस्ट तीन चरणों में हो सकता है. पहला सीमन एनालिसिस या वीर्य की जांच. इस दौरान स्पर्म काउंट और मोबिलिटी देखी जाती है. दूसरा पीनाइल डॉपलर अल्ट्रासाउंड में पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के अंदर ब्लड फ्लो को देखा जाता है. ये अल्ट्रासाउंड की मदद से होता है. इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन का पता लगता है. इसके अलावा विजुअल इरेक्शन एग्जामिशनेशन भी किया जाता है. 

ये भी पढ़ें :  भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ नया ब्राउज़र 'Comet', अरविंद श्रीनिवास का बड़ा दावा – Chrome को मिलेगी टक्कर

आखिर क्या है पूरा मामला
आशीष कपूर ने अगस्त के महीने में दोस्तों के साथ हाउस पार्टी की थी. पुलिस के मुताबिक पीड़िता की आशीष कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बने थे. बाद में पार्टी का प्लान बना, जिसमें पीड़िता भी शामिल हुई. पीड़िता ने ये भी दावा किया कि घटना की वीडियोग्राफी हुई थी, लेकिन पुलिस को अब तक वीडियो नहीं मिला है. 

ये भी पढ़ें :  सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर किन लोगों के लिए अशुभ रहेगा?

कौन हैं एक्टर आशीष कपूर?
आशीष कपूर टीवी के फेमस एक्टर हैं. इसके अलावा इन्होंने फिल्मों में भी काम किया है. जिसमें 'कुर्बान', 'टेबल नंबर 21', 'इनकार' जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा 'शश्श… फिर कोई है', 'ससुराल सिमर का 2', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'साथ फेरे' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *