Breaking
11 Nov 2026, Wed

न्यूयॉर्क फैशन वीक में प्रियंका चोपड़ा का देसी तड़का, फैंस बोले- दिल से इंडियन

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ना सिर्फ न्यूयॉर्क फैशन वीक इवेंट में हिस्सा लिया, बल्कि कपल गोल्स भी सेट किए। दोनों इवेंट में हर तरफ छा गए। प्रियंका ने यहां भी अपना 'देसीपन' नहीं छोड़ा। उन्होंने सभी से 'नमस्ते' कहकर अभिवादन किया। उनका ये अंदाज हमेशा की तरह इस बार फिर उनके फैंस को पसंद आया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 10 सितंबर को न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान राल्फ लॉरेन शो में तहलका मचा दिया। उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दोनों ने भूरे रंग का कॉस्ट्यूम पहना, जिसमें वो खूब जंच रहे थे।

ये भी पढ़ें :  गुरुवार 31 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक के साथ पोज दे रही हैं। फिर वो जाते-जाते पपाराजी को 'नमस्ते' कहती हैं। उनका ये अंदाज हर तरफ छा गया है। ये प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रियंका का ड्रेसिंग स्टाइल भी खूब किया जा रहा है पसंद
प्रियंका और निक की लव स्टोरी तो जगजाहिर है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में मेट गाला में हुई थी। प्रियंका को शुरूआत में लगा कि निक ने उन्हें 'फ्रेंड जोन' कर दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि वो एक घंटा लेट पहुंची थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। निक ने जल्द ही उन्हें डीएम (मैसेज) किया और फिर इनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

ये भी पढ़ें :  एप्पल 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकता है अपना पहला फोल्डेबल आईफोन

प्रियंका और निक की बेटी
जुलाई 2018 में ग्रीस में जर्नी की। वहीं पर ही सगाई कर ली। कुछ महीने बाद इसी साल दिसंबर में इंडिया में शादी कर ली। इनकी एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम मालती है, उसका जन्म सरोगेसी से हुआ है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *