Breaking
12 Nov 2026, Thu

CM योगी का प्रदूषण पर सवाल, बोले- जब कोई पर्व मनाता है तो लोगों को प्रदूषण दिखने लगता है

लखनऊ 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर आतिशबाजी की वजह से होने वाले प्रदूषण को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया, उनको कोई बोलता नहीं। अगर पब्लिक एक दिन आतिशबाजी कर ले तो प्रदूषण हो गया। प्रदूषण हुआ है तो समाप्त भी हो जाएगा। यह कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि दीपावली लोगों ने धूम-धड़ाके से मनाई यह देखकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि जब लोग पर्व और त्योहार मनाते हैं तभी कुछ लोगों को प्रदूषण दिखने लगता है।

यूपीएसएसएससी (UPSSSC) द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि के वितरण के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने दीपावली मनाई और बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि इससे प्रदूषण हो गया। हमने कहा कि प्रदूषण हो गया तो समाप्त भी हो जाएगा। काहें चिंता कर रहे हो। जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया उनको कोई नहीं बोलता है और पब्लिक एक दिन आतिशबाजी कर ले तो प्रदूषण हो गया। हुआ है तो समाप्त भी हो जाएगा। कोई समस्या नहीं है। लोगों ने अच्छा किया पूरे धूम-धड़ाके के साथ दीपावली मनाई। खूब आतिशबाजी की। हम लोगों ने कहा कि कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। मैं भी अयोध्या में आतिशबाजी में था।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में टोयोटा कंपनी के पदाधिकारियों से की मुलाकात, MP में निवेश को लेकर की चर्चा

राजस्व विभाग के कार्यक्रम में भर्ती प्रक्रिया पर भी बोले योगी
राजस्व विभाग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पहले प्रतिभा को उसके मुताबिक काम नहीं मिलता था, जिसके कारण प्रदेश का युवा पलायन करता था. यूपी का युवा देश और दुनिया को अपनी मेहनत का लाभ देता था, जबकि प्रदेश विपन्न रहता था और उसके साथ भेदभाव होता था। 

सीएम योगी ने कहा कि पहले बिना सिफारिश और लेन-देन के कोई नियुक्ति नहीं होती थी. नियुक्ति आयोग बंधक बने हुए थे और एक सिंडिकेट काम करता था, जिसे उन्होंने 'सैफई सिंडिकेट' कहा. उन्होंने 2017 से पहले की व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय शासन में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसे लोग बैठे थे. भर्ती प्रक्रिया में भी ऐसा ही होता था. परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति किसी दूसरे को मिल जाती थी। 

सीएम योगी ने कहा कि जब गलत होता है तब कोई नहीं कुछ कहता लेकिन पर्व और त्योहार में कोई खुशी मनाता है तो लोगों को प्रदूषण याद आने लगता है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने दंगाइयों का काल मानी जाने वाली यूपीपीएसी की 34 कंपनियों को खत्म कर दिया था। परिणाम था कि सपा के चार बार के कालखंड में यूपी में 1500 दंगे हुए थे। महीनों-महीनों कर्फ्यू रहता था। आपने देखा होगा धनतेरस के दिन पूरी मार्केट में चहल-पहल थी।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और श्रावस्ती ने IGRS रैंकिंग में छा गए, देखें टॉप-10 जिलों की लिस्ट

सीएम योगी ने पूछा मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म देखी है क्या?
सीएम योगी ने कनिष्ठ सहायक का नियुक्ति पत्र लेने आए चयनित अभ्यर्थियों से पूछा कि क्या उन्हें कहीं कोई सिफारिश करनी पड़ी या फिर किसी ने पैसे के लेन-देन की चर्चा की या फिर वेरीफिकेशन में कोई दिक्कत आई? इन सवालों के जवाब न में मिलने पर सीएम योगी ने कहा कि यही यूपी की समृद्धि का आधार है। जब प्रतिभा को उसके अनुरूप काम नहीं मिलता था तो वह पलायन करती थी। यूपी का युवा अपनी मेहनत का लाभ देश और दुनिया को देता था लेकिन यूपी विपन्न रहता था क्योंकि उसको यहां ईमानदारी के साथ नौकरी नहीं मिलती थी। उसमें भेदभाव होता था। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। इन्होंने भर्ती आयोग और बोर्डों में अपने भाई- भतीजों को बैठाकर तबाही मचाई थी।

ये भी पढ़ें :  MP-UP की कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे सतना-रीवा-प्रयागराज

सैफई सिंडिकेट का इस पर कब्जा था। सीएम योगी ने अभ्यथिर्यों से पूछा कि क्या उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म देखी थी? कई अथ्यर्थियों के हाथ उठाने पर सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले ऐसे ही मुन्ना भाई शासन में भी बैठे हुए थे और नियुक्ति की प्रक्रिया में भी ऐसे ही होता था। परीक्षा देता था कोई और नियुक्ति पत्र लेकर चला जाता था कोई और। सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार विवाद खड़े करती थी, समाधान नहीं निकालती थी। हमने समस्या का समाधान निकाला है। हर जगह इसका असर दिखता है। आज पैमाइश का तरीका भी आधुनिक हुआ है। Rover Technology से एकदम सटीक पैमाइश हो रही है। एक इंच भी इधर-उधर नहीं होने वाला। गरीब को उसका अधिकार मिलकर रहेगा और ये व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। आज सभी तहसीलों में रोवर मशीनें हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज सबको पता है कि युवाओं के जीवन के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करेगा। जो खिलवाड़ करेगा, उसके लिए जेल होगी। सरकार की संवेदना अपने युवाओं के साथ है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *