Breaking
12 Nov 2026, Thu

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन को किया प्रपोज, न्यूजीलैंड में झील किनारे की सगाई

मोहाली 

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड में अपने प्यार का इजहार कर दिया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को अंगूठी देकर शादी के लिए हाथ मांगा है। इस दौरान समरीन ने हां बोलकर अर्शदीप के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।समरीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें अर्शदीप घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए दिखाई दिए। समरीन ने अंगुठी पहनकर अर्शदीप के प्रपोजल को स्वीकार किया, जिसके बाद अर्शदीप के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उम्र भर के साथ के नाम
समरीन ने प्रपोजल के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि जिंदगी ने दोनों को एक-दूसरे का साथ दिया।

समरीन ने लिखा, 'जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें से मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे का साथ दिया। उम्र भर के साथ के नाम।' '(हाय मंगेतर )'।

अब ऐसे में सवाल है कि दोनों की लव स्टोरी शुरू कैसे हुई? दरअसल, दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। इसी साल मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच के दौरान पहली बार अर्शदीप और समरीन साथ दिखे थे। इसके बाद कई बार उन दोनों की फोटो सामने आईं और उन्होंने एक-दूसरे के लिए टैटू भी बनवाए। वहीं, इन्हीं आईपीएल मैचों के दौरान गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जाकर मन्नतें भी मांगीं।

ये भी पढ़ें :  अर्शदीप सिंह का तूफान! बुमराह पीछे छूटे, ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त

अर्शदीप और समरीन के अफेयर का पता कैसे चला
अर्शदीप की स्नैपचैट स्टोरी अप्रैल 2026 की शुरुआत में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की के साथ हाथ पकड़े हुए तस्वीर शेयर की। इससे पता चला कि अर्शदीप किसी लड़की से रिलेशन में हैं। हालांकि तस्वीर में लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा था। इसी तस्वीर ने लोगों के मन में सवाल खड़ा किया कि आखिर यह लड़की कौन है?

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अर्शदीप-समरीन
अर्शदीप और समरीन एक दूसरे को पिछले कई महीनों से डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगाई थी।

ये भी पढ़ें :  रदरफोर्ड का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया

इसके बाद अब अर्शदीप ने समरीन को प्रपोज कर पूरा जीवन साथा निभाने का वादा किया है। अर्शदीप इस समय न्यूजीलैंड में हो रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इसी बीच उन्होंने समरीन से अपने प्यार का इजहार कर दौरे को और भी यादगार बना दिया है।

आईपीएल में भी होगी नई शुरूआत
अर्शदीप ने समरीन को प्रपोज कर दिया है। हालांकि दोनों के सगाई और शादी के डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। मगर ये तो तय हो गया है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अर्शदीप के लिए ये जिंदगी में एक नई शुरूआत होगी।

अर्शदीप के लिए आज का दिन डबल खुशियां लेकर आया। इससे पहले वो आईपीएल में ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में पहुंच गए, जहां वो अपने टीम इंडिया के बॉलिंग पार्टनर जसप्रीत बुमराह के साथ खेलते हुए दिखेंगे।

अर्शदीप के बदले मुंबई ने हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स कौ सौंपा है। अर्शदीप अपने पुरानी सैलरी 18 करोड़ रूपये में टीम में शामिल हुए हैं। वहीं हार्दिक 1.5 करोड़ ज्यादा यानी 18 करोड़ में पंजाब के साथ जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें :  स्क्वॉश वर्ल्ड कप 2025: हॉन्ग कॉन्ग को हराकर भारत ने पहली बार जीता खिताब, अनाहत सिंह का शानदार प्रदर्शन

नेल डिजाइन-टैटू से पहचानी गई समरीन अर्शदीप की इस फोटो में फैंस ने युवती के नाखूनों के डिजाइन और टैटू को नोटिस किया। इसके बाद उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी। फैंस ने तलाशा तो मॉडल समरीन कौर के नाखूनों के रंग और नेल आर्ट समरीन से मिले।

इसके अलावा युवती के हाथ में दिख रहा टैटू भी समरीन के हाथ में नजर आया। इससे फैंस ने कहना शुरू कर दिया कि अर्शदीप ने जिस युवती की फोटो शेयर की, वह मॉडल समरीन कौर ही है।

पंजाब किंग्स के मैचों में समरीन की मौजूदगी IPL 2026 के दौरान समरीन कौर को पंजाब किंग्स के कई मैचों में देखा गया। चूंकि अर्शदीप भी पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे, इसलिए फैंस ने दोनों की मौजूदगी को जोड़कर देखना शुरू किया। इससे कन्फर्म होने लगा कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *