Breaking
13 Nov 2026, Fri

राजस्थान में लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर, बिना वोटिंग के 200 से ज्यादा गांवों में चुने गए सरपंच

कोटा
 चुनाव का मतलब अक्सर आमने-सामने का मुकाबला, नारे-झंडे और गहमागहमी माना जाता है, लेकिन राजस्थान के पंचायत चुनावों में इस बार भी लोकतंत्र का एक अलग और दिलचस्प रंग देखने को मिला है। राज्य में हुए तीन चरणों के चुनावों में 200 से ज्यादा ग्राम पंचायतें ऐसी रहीं, जहां बैलेट बॉक्स खुलने की नौबत ही नहीं आई। बिना किसी शोर-शराबे, बिना प्रचार और बिना वोटिंग के इन गांवों ने अपने नए मुखिया यानी सरपंच चुन लिए।

राजस्थान में 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनने की प्रक्रिया चार चरणों में हो रही है। तीन चरण पूरे होने के बाद अब आखिरी चरण बाकी है। ग्राम पंचायतों की संख्या के लिहाज से जोधपुर, बाड़मेर, जयपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा जैसे जिले राजनीतिक रूप से अहम हैं। जोधपुर में सर्वाधिक 649 ग्राम पंचायतें है, जबकि बाड़मेर में 625, जयपुर में 597, उदयपुर में 590 और बांसवाड़ा में 549 ग्राम पंचायतें हैं। इन जिलों में पंचायतों की बड़ी संख्या चुनावी नतीजों को स्थानीय सियासत में प्रभावशाली बना सकती है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान के देवली-उनियारा में एसडीएम थप्पड़कांड को लेकर तनाव का माहौल तीसरे दिन भी बरकरार

सरपंच चुनने में बाड़मेर जिला आगे
तीन चरणों के चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो निर्विरोध सरपंच चुनने के मामले में बाड़मेर सबसे आगे रहा। यहां 77 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए। फलोदी जिले में 32 और जोधपुर जिले में 28 पंचायतों में चुनावी मुकाबला नहीं हुआ। इन आंकड़ों से साफ है कि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में निर्विरोध निर्वाचन का रुझान अपेक्षाकृत ज्यादा रहा। जालोर और डूंगरपुर में 9-9 सरपंच निर्विरोध चुने गए। अन्य जिलों की ग्राम पंचायतों में भी सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इस तरह अलग-अलग जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से चुनावी मुकाबले की तस्वीर भी बदलती रही।

ये भी पढ़ें :  नीरज चोपड़ा आज सितारों से भरी पेरिस डायमंड लीग में भारत की चुनौती पेश करेंगे

रिश्तों में न आए खटास
निर्विरोध चुनाव वाली ग्राम पंचायतों के मतदाताओं से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी आजकल प्रचार और संसाधनों का खर्च काफी बढ़ गया है। इसके अलावा, चुनावी मुकाबले की वजह से गांवों में जो धड़ेबंदी और आपसी मनमुटाव पैदा होते हैं, वे लंबे समय तक परिवारों और सामाजिक रिश्तों में खटास ले आते हैं। इसलिए ग्रामीणों ने एक राय होकर निर्विरोध सरपंच चुनना तय किया। इसके अलावा रेगिस्तानी जिलों में कम आबादी में पंचायतों का गठन हुआ है, ऐसे में सहमति बनाना आसान हुआ।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *