Breaking
13 Nov 2026, Fri

BYD ने भारत में लॉन्च किया लग्जरी ब्रांड DENZA, 90 लाख में आई D9 MPV

बीवाईडी ने भारतीय बाजार में अपने लग्जरी कार ब्रांड को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी डेंजा (BYD DENZA) की, जिसने दो प्रीमियम कारों के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की है. कंपनी ने पहले ही इन दोनों कारों को टीज किया था. डेंजा डी9 एमपीवी और डेंजा जेड9 जीटी भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं. 

डी9 एमपीवी का भारत में सीधा मुकाबला एमजी एम9, टोयोटा वेलफायर, किआ कार्निवल, लेक्सस एलएम और मर्सिडीज-बेंज वी क्लास जैसी कारों से होगा. इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. 

कितनी है कीमत? 
डेंजा की आधिकारिक डीलरशिप से इस कार को बुक किया जा सकता है. डेंजा डी9 को आप 10 लाख रुपये में बुक कर सकते हैं. वहीं इस कार की कीमत 90 लाख रुपये एक्स शोरूम है. दूसरी तरफ डेंजा जेड9 जीटी की बात करें, तो ये कार 1.57 करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है. 

ये भी पढ़ें :  जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण

डेंजा डी9 चार कलर ऑप्शन- व्हेल सी ब्लू, कॉसमॉस ब्लैक, स्टारी नाइट ग्रे और आर्कटिक वॉइट में आएगी. इसके अलावा तीन कलर- ब्राउन, बेज और ब्लैक की इंटीरियर थीम का विकल्प भी मिलेगा. डेंजा की डीलरशिप गुरुग्राम, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में खुली है.

रेंज और फीचर्स
डी9 एमपीवी में कंपनी ने 115kWh की बैटरी दी है, जो सिंगल मोटर के साथ आती है. कार 456 बीएचपी की पावर और 365 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये कार 730 किलोमीटर की रेंज कवर कर सकती है. यानी इस कार से आप सिंगल चार्ज में दिल्ली से प्रयागराज तक जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें :  जाए कब मानेगा लोहड़ी का पर्व? जानें सही तिथि और महत्व

ध्यान रखें कि क्लेम्ड रेंज और रियर वर्ल्ड रेंज में अंतर होता है. रियल वर्ल्ड में कार की रेंज कई फैक्टर पर निर्भर करती है. फीचर्स की बात करें, तो डेंजा डी9 मल्टी-मोड मसाज सीट्स, 15.6 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन यूनिट, 10.25 इंच का 3डी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एबिएंट लाइटिंग मिलेगी.  

ये भी पढ़ें :  उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

इनके अलावा कार में 16 स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम, एडास सुइट, 360 डिग्री कैमरा और 9 एयरबैग सेफ्टी के लिए मिलेंगे. एक्सटीरियर की बात करें, तो ये कार बड़ी ग्रिल के साथ आती है, जिसमें वर्टिकल क्रोम स्लैट्स का इस्तेमाल किया गया है. 

कार में मेटियोर इंस्पायर्ड हेडलैम्प्स, 18 इंच के एलॉय व्हील्स, व्रैपअराउंड टू-पीस एलईडी टेललाइट मिलती है, जो कनेक्टेड एलईडी लाइट बार के साथ आती है. इसमें क्रोम विंडो लाइन, ब्रश्ड सिल्वर इंसर्ट्स और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *