Breaking
13 Nov 2026, Fri

राजस्थान को केंद्र से मिल सकते हैं 11,556 करोड़ रुपये, 50 साल तक ब्याज मुक्त ऋण से विकास को मिलेगी रफ्तार

जयपुर 
राजस्थान की डबल इंजन सरकार और एक बार फिर केंद्र की मदद से रफ़्तार मिलने वाली है। जयपुर में गुरुवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में उम्मीद जताई गई कि चालू वित्त वर्ष (2026-27) में राजस्थान को केंद्र की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत करीब 11,556 करोड़ रुपये की भारी-भरकम प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। सबसे ख़ास बात ये है कि इस स्कीम से मिलने वाली धनराशि आगामी 50 साल के लिए पूरी तरह से ब्याज मुक्त होगी। इससे राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि और खनन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होगी और आम जनता को सीधे तौर पर बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

11,556 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिलने की संभावना
सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 'स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट' (SASCI) योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं और विभिन्न सुधार कार्यों की प्रगति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चालू वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्थान को लगभग 11,556 करोड़ रुपये की भारी-भरकम प्रोत्साहन राशि मिलने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें :  कक्षा 5 और 8 की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्गणना के संबंध में निर्देश

क्या है SASCI योजना और राजस्थान को कितना फायदा?
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत राज्यों को पूंजीगत निवेश बढ़ाने और प्रशासनिक-आर्थिक सुधारों के लिए 50 वर्षों का ब्याज मुक्त ऋण वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किया जाता है। इस योजना के सातवें वर्ष यानी 2025-26 के दौरान राजस्थान को 10,547.88 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। अब वर्ष 2026-27 में यह राशि बढ़कर लगभग 11,556 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जिससे राज्य के विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  अब साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला

पूंजीगत व्यय बढ़ाएं और समय पर दें UC: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों को कामकाज में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं में खर्च की गति बढ़ाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के तहत आगामी किस्तों की राशि समय पर हासिल करने के लिए सभी प्रक्रियात्मक और वित्तीय औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। जिन विभागों में पूंजीगत व्यय की गति धीमी है, उन्हें विशेष रूप से तेजी लाने के निर्देश दिए गए ताकि केंद्रीय सहायता और मदर सैंक्शन में कोई रुकावट न आए।

कृषि, खनन और वित्तीय सुधारों पर विशेष जोर
मुख्य सचिव ने बैठक में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध अनुपालना के निर्देश दिए:

कृषि और एग्री स्टैक: कृषि क्षेत्र में उर्वरक वितरण, एमएसपी पर खरीद, उत्पादन अनुमान और किसान आईडी के उपयोग से जुड़े कार्यों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में पेयजल राहत अभियान जारी, 22 हजार से अधिक समस्याओं का समाधान

खनन क्षेत्र: खनन विभाग को लंबित सुधारों को शीघ्र पूरा करने तथा नीलाम किए गए खनिज ब्लॉकों के संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।

वित्तीय प्रबंधन और डिजिटलीकरण: सार्वजनिक वित्त प्रबंधन के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, आईएफएमएस मॉड्यूल, ई-प्रोक्योरमेंट और शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं को 'एसएनए-स्पर्श' से जोड़ने और आधार आधारित डीबीटी लागू करने को कहा गया है।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि प्रदेश को इस केंद्रीय योजना का अधिकतम और समय पर वित्तीय लाभ मिल सके।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *