Breaking
13 Nov 2026, Fri

राजस्थान में पुराने कचरे के ढेर हटेंगे, 21 साइट्स पर खर्च होंगे 72.87 करोड़ रुपये

जयपुर
 सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश के नगरीय निकायों में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के निस्तारण और डंपिंग साइट्स की जमीन को दोबारा उपयोग में लेने की कवायद तेज हो गई है। सरकार की ओर से अब वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण और भूमि रिक्लेमेशन (पुनर्विकास) पर फोकस किया है। इसके तहत 230 नगरीय निकायों में 185.47 लाख टन और 79 निकायों में 7.74 लाख टन कचरे के निस्तारण को मंजूरी दी गई है।

रिक्लेमेशन से खाली होने वाली जमीन का उपयोग ग्रीन बेल्ट और जनोपयोगी सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा। केंद्र सरकार भी कचरे के पुराने ढेर को लेकर सख्त रुख अपना चुकी है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लेगेसी वेस्ट के निस्तारण में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसी के चलते डंपसाइट रेमेडिएशन एक्सेलेरेटर प्रोग्राम के तहत पुराने कचरे को हटाने और जमीन को फिर से उपयोग के लायक बनाने का काम तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-उद्योग मंत्री राज्यवर्धन का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार, बीजेपी अध्यक्ष पर पूर्व कांग्रेस नेता ने किया हमला

21 साइट्स पर 72.87 करोड़ रुपए होंगे खर्च
डंपसाइट रेमेडिएशन एक्शन प्लान के तहत राजस्थान की 21 साइट्स का चयन किया गया है। यहां करीब 15.58 लाख घनमीटर कचरे के ढेर का निस्तारण किया जाना प्रस्तावित है। इस पर 72.87 करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना के तहत वर्षों से कचरे के ढेर में तब्दील जमीन को साफ कर दोबारा उपयोग के योग्य बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-सिरोही में दो दिन चला फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन, ऑपरेशनल और तकनीकी मुद्दों पर की चर्चा

तीन चरणों में काम
लेगेसी वेस्ट के निस्तारण और डंपिंग साइट्स की जमीन को उपयोग के लायक बनाने का काम तीन चरणों में किया जाएगा।

-पहला चरण: 176 साइट्स पर 102.94 लाख घनमीटर पुराने कचरे के निस्तारण व जमीन पुनर्विकास का काम।
-दूसरा चरण: 71.23 लाख घनमीटर कचरे के निस्तारण के लिए कार्यादेश। इसमें से 7.43 लाख घनमीटर पर काम शुरू हो चुका है।
-तीसरा चरण: 24.48 लाख घनमीटर पुराने कचरे के निस्तारण के लिए कार्यादेश जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चलेंगी एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं

खाली जमीन पर विकसित होगी ग्रीन बेल्ट
कचरे के ढेर हटने के बाद खाली होने वाली जमीन पर हरियाली विकसित की जाएगी। यहां ग्रीन बेल्ट बनाने के साथ आमजन के उपयोग के लिए जरूरी सुविधाएं भी विकसित होंगी। इससे शहरों में कचरे के पुराने ढेर खत्म होंगे और पर्यावरण सुधार होगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *